संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की

संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात
Sanjay Singh met Akhilesh Yadav

केटी न्यूज़/दिल्ली

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की।संजय सिंह ने दावा किया की आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश से चुनाव नही लड़ेगी।चुनाव लड़ने की जगह वह महागठबंधन के प्रत्याशियों की मदद करेगी।

आम आदमी पार्टी बिना किसी शर्त के उत्तर प्रदेश में महागठबंधन के प्रत्याशियों को अपना समर्थन देगी।इसकी पूरी जानकारी संजय सिंह जल्द ही देंगे।संजय सिंह ने घोषणा की है की आम आदमी पार्टी महागठबंधन के साथ है।

सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में जो हुआ उस समय अखिलेश जी साथ रहे।इसके लिए हम सपा और अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हैं।संजय सिंह ने आगे कहा कि यह लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है।तानाशाह हुकूमत के खिलाफ लोगों को एकजुट करने का चुनाव है।हमारे कार्यकर्ता गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे। यूपी में हमारी कोई मांग नहीं है। हम बस महागठबंधन के कार्यकर्ताओं का समर्थन करेंगे।