Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका
Keshav Times

ईवीएम जिंदा है या मर गया..?-पीएम मोदी

7 जून को एनडीए संसदीय दल की पहली बैठक बुलाई गई।इस बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को NDA का नेता चुना गया।

ईवीएम जिंदा है या मर गया..?-पीएम मोदी
PM Modi

केटी न्यूज़/दिल्ली

7 जून को एनडीए संसदीय दल की पहली बैठक बुलाई गई।इस बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को NDA का नेता चुना गया।पीएम मोदी ने इस दौरान सांसदों को संबोधित किया।उन्होंने सभी एनडीए घटक दलों को उनपर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एनडीए, हिंदुस्तान का सबसे सफल प्री-पोल अलायंस है।वहीं पीएम मोदी ने 4 जून को याद करते हुए 'इंडिया  गठबंधन' पर निशाना साधा।उन्होंने आगे कहा कि 4 जून की शाम तक जो लोग ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने वाले थें।उनके मुंह पर ताला लग गया।

ईवीएम जिंदा है या मर गया..?-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जब मैंने किसी से पूछा था कि ये आंकड़े तो ठीक है, लेकिन ये बताओ EVM जिंदा है या मर गया..? ये लोग तय कर बैठे थे कि भारत के लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया से भरोसा उठ जाए।  अगले 5 सालों तक अब ईवीएम पर कोई चर्चा नहीं होगी,लेकिन हो सकता है कि 2029 के बाद फिर से विपक्षी दल ईवीएम पर सवाल उठाएं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मतदान के बीच विपक्ष ने चुनाव को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था।पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि मैं दुनियाभर में यह ढोल पीट रहा हूं कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लेकिन ये विपक्षी दल वाले विदेशों में जाकर ढोल पीट रहे हैं कि एक चाय वाला देश का प्रधानमंत्री बन गया है। देश में लोकतंत्र खत्म हो रहा है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।