Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के न्यू ऑरलियंस में ‘कायरतापूर्ण’ आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के न्यू ऑरलियंस में ‘कायरतापूर्ण’ आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें 15 लोग मारे गए और 35 अन्य घायल हो गए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के न्यू ऑरलियंस में ‘कायरतापूर्ण’ आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की
PM Modi

केटी न्यूज़/नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के न्यू ऑरलियंस में ‘कायरतापूर्ण’ आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें 15 लोग मारे गए और 35 अन्य घायल हो गए। न्यू ऑरलियंस में इस्लामिक स्टेट से प्रेरित एक चालक ने नए साल का जश्न मना रहे लोगों की भीड़ पर ट्रक चढ़ा दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के न्यू ऑरलियंस में ‘कायरतापूर्ण’ आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

न्यू ऑरलियंस में ‘बॉर्बन स्ट्रीट’ के पास हुए एक भयावह हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं। आरोपी के पिकअप ट्रक पर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का झंडा लगा था। आरोपी टेक्सास राज्य का 42 वर्षीय पूर्व सैनिक है। तड़के तीन बजे के बाद हुई इस घटना ने शहर को झकझोर कर रख दिया, जिससे चहल पहल वाले फ्रेंच क्वार्टर में सुरक्षा उपायों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोपी की पहचान अमेरिकी नागरिक शमसुद्दीन जबर  के रूप में की गई है, जो पुलिस के साथ गोलीबारी में मारा गया। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के न्यू ऑरलियंस में ‘कायरतापूर्ण’ आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम न्यू ऑरलियंस में कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवार के साथ हैं। कामना है कि उन्हें इस त्रासदी से पार पाने की शक्ति मिले।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।