Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

नीट की परीक्षा में 'साॅल्वर गैंग' के 11 सदस्यों को पुलिस ने अरेस्ट किया

रविवार को पूरे देश में NEET की परीक्षा हुई।देश में लगभग 24 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए।इस दौरान बिहार में नीट की परीक्षा में 'साॅल्वर गैंग' के 11 सदस्यों को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं।

नीट की परीक्षा में 'साॅल्वर गैंग' के 11 सदस्यों को पुलिस ने अरेस्ट किया
Solver Gang

केटी न्यूज़/बिहार

रविवार को पूरे देश में NEET की परीक्षा हुई।देश में लगभग 24 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए।इस दौरान बिहार में नीट की परीक्षा में 'साॅल्वर गैंग' के 11 सदस्यों को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं।पकड़े गए सभी लोग दूसरे की जगह बैठकर परीक्षा दे रहे थे।अभी तक पेपर लीक की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन साॅल्वर गैंग की बड़े स्तर पर भूमिका इस मामले में सामने आई है।

नीट की परीक्षा में 'साॅल्वर गैंग' के 11 सदस्यों को पुलिस ने अरेस्ट किया

पुलिस ने यह कार्यवाही रांची, पटना और पूर्णिया में की। मामले में अभी भी छापेमारी चल रही है। प्रति स्टूडेंट 5 लाख रुपए में सौदा तय होने की बात सामने आई है।जिसमें से कुछ एडवांस भी मिल गया था।झारखंड की राजधानी रांची में एक परीक्षा केंद्र से साॅल्वर गैंग के एक सदस्य की गिरफ्तारी हुई है। बायोमेट्रिक जांच में उसका मिलान फर्जी पाया गया। वह दूसरे अभ्यर्थी की जगह पर परीक्षा में शामिल हुआ था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 3 लोगों को भी पकड़ा जोकि बिहार के रहने वाले थे। तीनों से हुई पूछताछ में जो जानकारी सामने आई वह रांची पुलिस ने पटना पुलिस से साझा की।

नीट की परीक्षा में 'साॅल्वर गैंग' के 11 सदस्यों को पुलिस ने अरेस्ट किया

रांची पुलिस ने यह जानकारी डीआईजी और पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा को दी। इस जानकारी के आधार पर  पुलिस ने छापेमारी करते हुए पटना के DAV स्कूल में 3 छात्रों को पकड़ा। उनके पास से पुलिस ने इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार इस काम के लिए उन्हें लाखों रुपये मिलने थे। वहीं पूर्णिया में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पूर्णिया के एक स्कूल से की गई। पकड़े गए चारों युवक मेडिकल के स्टूडेंट थे। जिसमें से एक युवक राजस्थान से तो बाकी तीन बिहार के बेगूसराय, भोजपुर और सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।