Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

बिग ब्रेकिंग-दिल्ली के तिलक नगर में रंगदारी को लेकर हुई फायरिंग

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बदमाशों ने एक कार शोरूम के बाहर 15 राउंड फायरिंग की।फायरिंग की घटना तिलक नगर के गणेश नगर थाना क्षेत्र की है।

बिग ब्रेकिंग-दिल्ली के तिलक नगर में रंगदारी को लेकर हुई फायरिंग
Tilak Nagar Firing

ब्रेकिंग

केटी न्यूज/दिल्ली

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बदमाशों ने एक कार शोरूम के बाहर 15 राउंड फायरिंग की।फायरिंग की घटना तिलक नगर के गणेश नगर थाना क्षेत्र की है।जिन बदमाशों ने फायरिंग की है वे अपने आपको गैंगस्टर नवीन बाली उर्फ भाऊ गैंग का सदस्य बता रहे हैं।फायरिंग के बाद बदमाश मौके पर एक पर्ची छोड़ गए जिसमें 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है।इस गोलीकांड में 5 लोगों को चोटें आई हैं। वहीं 2 लड़के शीशा टूटने से घायल हुए हैं। घायलों में एक ग्राहक भी शामिल है।इस फायरिंग से शोरूम को काफी नुकसान पहुंचा है।

बिग ब्रेकिंग-दिल्ली के तिलक नगर में रंगदारी को लेकर हुई फायरिंग

जानकारी के बाद मौके पर डीसीपी समेत कई अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस की मानें तो बदमाशों ने शोरूम पर फायरिंग कर मालिक से रंगदारी की मांग की है।पुलिस के अनुसार इस गोलीकांड में 3 युवक शामिल थे।तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर आए थे।पहले उन्होंने कार शोरूम के ड्राइवर को एक पर्ची दी इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।  जानकारी के अनुसार बदमाशों ने शीशे को निशाना बनाकर फायरिंग की जिसके बाद शोरूम का शीशा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।तिलक नगर के जिस कार डीलर के यहां गोली चली है वो 'यूट्यूबर एल्विश यादव' को भी कार देता था. घटना के पीछे किसका हाथ है? पुलिस को अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।