Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

पूर्व बीजेपी नेता की कार से कुचलकर हत्या

बिजनौर से एक एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है।यहां एक पूर्व बीजेपी नेता की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई है।

पूर्व बीजेपी नेता की कार से कुचलकर हत्या
Murder

केटी न्यूज़/बिजनौर

बिजनौर से एक एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है।यहां  एक पूर्व बीजेपी नेता की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई है।घटना बिजनौर जिले के थाना धामपुर के गांव मटोरा मान का है।बताया  जा रहा है कि हत्यारे उन्हें खेत से उठाकर ले गए ।गाड़ी से कुचल-कुचल कर उनकी निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए हैं। ग्रामीणों ने शव को रखकर हंगामा किया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच-पड़ताल मे जुटी है। 

पूर्व बीजेपी नेता की कार से कुचलकर हत्या

बिजनौर जिले के धामपुर थाना क्षेत्र के गांव  मटोरा मान में  शाम को पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष और बीजेपी नेता पुखराज सिंह अपने खेतों पर काम करने के लिए गए थे तभी चार अज्ञात बदमाश उन्हें खेत से उठाकर गाड़ी के बोनट पर रखकर गाड़ी को तेजी से दौड़ाया।जिससे भाजपा नेता पुखराज गाड़ी के नीचे गिर पड़े।फिर बदमाशों ने उनको गाड़ी से कुचल-कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। इस निर्मम हत्या से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।पूर्व भाजपा नेता की इस हत्या के बाद सैकड़ों की संख्या मे पहुंचे ग्रामीणों में घटना को लेकर काफी रोष है।मौके पर पहुंची पुलिस की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों के साथ नोकझोंक भी हो गई है। इस घटना में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

पूर्व बीजेपी नेता की कार से कुचलकर हत्या

इस घटना के चश्मदीद ग्रामीण राजेंदर सिंह का कहना है कि मृतक पुखराज की बेटी की शादी मुरादाबाद हुई थी। किसी मामले को लेकर इनका विवाद चल रहा था। उनकी बेटी के देवर ने अपने  साथियों के साथ मिलकर कार से कुचलकर उनकी हत्या कर दी। इस घटना को अन्य लोगों ने भी देखा है। इस तरह की हत्या से ग्रामीणों मे पुलिस और सुरक्षा को लेकर नाराजगी भी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।