यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, हथिनीकुंड बैराज से 18000 क्यूसेक पानी छोड़ा

यमुनानगर जिले में हथिनीकुंड कुंड बैराज से दिल्ली के पानी छोड़ा गया है।

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा, हथिनीकुंड बैराज से 18000 क्यूसेक पानी छोड़ा
Hathnikund barrage

केटी न्यूज़/हरियाणा 

मानसून के आते ही शनिवार को यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया।यमुनानगर जिले में हथिनीकुंड कुंड बैराज से दिल्ली के पानी छोड़ा गया है।जलस्तर बढ़ने के कारण पानी छोड़ना पड़ा।यमुना नदी के कैचमेंट एरिया में हुई बरसात के बाद आधुनिकुंड बैराज पर 39,205 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया।सीजन में पहली बार पानी की बड़ी मात्रा को यमुना नदी से डायवर्ट किया गया।

हथिनीकुंड कुंड बैराज के 5 गेट उठाकर पानी को बड़ी यमुना में डाइवर्ट किया गया।यहां पर 39,205 क्यूसेक पानी दर्ज होने पर वेस्टर्न यमुना कैनाल में 17510 और पूर्वी यमुना कैनाल में 3510 क्यूसेक पानी डायवर्ट किया गया।उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों से भारी बारिश हो रही है। इस कारण यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज पर धरातल पर उतरने वाली यमुना नदी में जलस्तर बढ़ा गया।

हाल ही में भीषण गर्मी के चलते जब दिल्ली में जल सकंट हो गया था तो तब हथिनीकुंड बैराज चर्चा में आया था।दिल्ली सरकार ने हरियाणा पर पानी रोकने के आरोप लगाए थे।हर साल मॉनसूनी सीजन में हथिनीकुंड बैराज चर्चाओं में रहता है। यहां हर साल आरोप लगता है कि हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ दिया गया।जबकि सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने यह साफ बताया है कि बैराज पर पानी स्टोर नहीं किया जा सकता और यह सिर्फ पानी को डाइवर्ट करने के लिए स्थापित किया गया है।उन्होंने बताया कि कैचमेंट एरिया में बरसात होने के चलते यह पानी आया है और अभी मानसून की बरसात शुरू हुई है आने वाले दिनों में यह पानी बढ़ेगा।