Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा!
Keshav Times

मोदी के हनुमान ने लालू यादव के बयान पर किया पलटवार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बयान से बिहार की राजनीति में भूचाल मच गया है।लालू यादव ने अगस्त में मोदी सरकार के गिरने की भविष्यवाणी की।

मोदी के हनुमान ने लालू यादव के बयान पर किया पलटवार
Chirag Paswan

केटी न्यूज़/बिहार

शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल  ने पार्टी का 28वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष लालू यादव और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बयान से बिहार की राजनीति में भूचाल मच गया है।लालू यादव ने अगस्त में मोदी सरकार के गिरने की भविष्यवाणी की।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लालू यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली ये सरकार बहुत कमजोर है।इस साल अगस्त तक ही ये सरकार चलेगी। पार्टी के सभी कार्यकर्ता तैयार रहें क्योंकि चुनाव कभी भी हो सकते हैं। दिल्ली में मोदी सरकार बहुत कमजोर है।

मोदी के हनुमान ने लालू यादव के बयान पर किया पलटवार

जिसके बाद से सत्तापक्ष के कई नेताओं ने भी लालू पर पलटवार करना शुरू कर दिया। वहीं अब खुद को मोदी का हनुमान कहने वाले नेता चिराग पासवान भी लालू पर मुखर हो गए हैं।लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लालू यादव की भविष्यवाणी को झूठा करार दिया है। चिराग का कहना है कि लालू कार्यकर्ताओं को गुमराह करने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि असल में उनके कार्यकर्ता तैयारी नहीं कर पाए। परिणाम सबके सामने हैं। कितनी सीटें लड़े और कितनी सीटें जीते, ये सब जानते हैं।

मोदी के हनुमान ने लालू यादव के बयान पर किया पलटवार

अपने कार्यकर्ताओं को उलझाने और फंसा कर रखने के लिए लालू ऐसे तरीके आजमा रहे हैं। 5 साल तक कार्यकर्ताओं को कैसे रिझाएंगे? यही बोलकर कि अब चुनाव हो रहा है। अभी अगस्त की डेट दी है फिर दिसंबर की देंगे, फिर अगले साल की देंगे और फिर उसके अगले साल की देंगे। ऐसे पांच साल तक तारीख देते रहेंगे। अगले 5 साल ये सरकार ना सिर्फ इसी मजबूती से अपना कार्यकाल पूरा करेगी बल्कि इन पांच सालों में कई बड़े और कड़े फैसले देशहित में लिए जाएंगे। एनडीए का हर एक घटक दल उसका मजबूती से समर्थन करेगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।