Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

बिहार सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत लिया एक महत्वपूर्ण फैसला

केंद्र की प्रमुख योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 1 महीने में एक करोड़ नए आयुष्मान भारत कार्ड जारी करने का फैसला किया।

बिहार सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत लिया एक महत्वपूर्ण फैसला
Ayushman Bharat scheme

केटी न्यूज़/पटना

शुक्रवार को बिहार सरकार ने  एक महत्वपूर्ण फैसले का आदेश दिया। केंद्र की प्रमुख योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना  के तहत 1 महीने में एक करोड़ नए आयुष्मान भारत कार्ड जारी करने का फैसला किया।आयुष्मान भारत "निरामयम" योजना का उद्देश्य गरीब एवं असहाय परिवारों पर बीमारियों पर खर्च होने वाले आर्थिक बोझ एवं गुणवत्ता पूर्वक इलाज समय पर उपलब्ध कराना है।

बिहार सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत लिया एक महत्वपूर्ण फैसला

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री 'मंगल पांडेय' की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। बिहार राज्य स्वास्थ्य सोसायटी  द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को राज्य में पात्र लाभार्थियों को एक महीने में एक करोड़ नए आयुष्मान भारत कार्ड जारी करने का निर्देश दिया।

बिहार सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत लिया एक महत्वपूर्ण फैसला

बिहार में वर्तमान में लगभग 2.92 करोड़ लोग एबी पीएमजेएवाई की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। एबी पीएमजेएवाई के आंकड़ों मुताबिक राज्य में एक महीने भीतर पात्र लाभार्थियों को 3,45,785 कार्ड जारी किए गए। एबीपीएम-जेएवाई केंद्र सरकार की एक राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजना है जिसका उद्देश्य देश में कम आय वालों को हर साल मुफ्त पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान करना है।इस योजना के हितग्राहियों परिवार को 5 लाख रुपये का सालाना इलाज योजना के अन्तर्गत सम्बध्द निजी एवं शासकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध होगा ।यह एक केंद्र प्रायोजित योजना है और इसे केंद्र व राज्य दोनों सरकारें वित्तपोषित करती हैं। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।