Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

हे भगवान कमाल के डाक्टर साहब: अनुमंडीलय अस्पातल में कागज में फूंक मरवाकर शराबियों जांच लेते है कि पी रखी है या नहीं

हे भगवान कमाल के डाक्टर साहब: अनुमंडीलय अस्पातल में कागज में फूंक मरवाकर शराबियों जांच लेते है कि पी रखी है या नहीं

हे भगवान कमाल के डाक्टर साहब: अनुमंडीलय अस्पातल में कागज में फूंक मरवाकर शराबियों जांच लेते है कि पी रखी है या नहीं

केटी न्यूज/ पटना/रक्सौल

पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में आए दिन शराबियों की गिरफ्तारी हो रही है। कई शराब धंधेबाज की कानूनी शिकंज में आ रहे हैं। इस बीच एक ऐसा वाकया सामने आया है, जिसे जानने के बाद आप भी हैरान हो उठेंगे। दरअसल, रक्सौल में पकड़े गए शराबियों को गिरफ्तार कर जांच कराने का मामला सवालों के घेरे में आ गया है। अस्पताल में मेडिकल टीम द्वारा कागज की कुप्पी बनाकर उसमें फूंकने और फिर उस कुप्पी को सूंघकर शराब की पुष्टि की गई। वहीं पकड़े गए शराबियों को हथकड़ी पहनाकर रक्सौल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। इसमें 9 लोगों को शराब सेवन की पुष्टि के बाद जेल भेज दिया गया। जबकि 2 लोगों की शराब सेवन की पुष्टि मेडिकल जांच में नहीं हुई। घटना 30 अक्टूबर का है। अस्पताल में जहां ब्रेथ एनलाइजर नहीं होने के कारण देसी जुगाड़ तकनीक से शराब सेवन की जांच की गई है। इससे शराब की प्रतिशतता की समझ दूर-दूर तक नहीं आ सकेगी, क्योंकि इसके लिए ब्लड सैंपल लेकर जांच जरूरी है, जो मुजफ्फरपुर लैब में ही संभव है। यह प्रकरण अब हास्यास्पद का विषय बना हुआ है।

हे भगवान कमाल के डाक्टर साहब: अनुमंडीलय अस्पातल में कागज में फूंक मरवाकर शराबियों जांच लेते है कि पी रखी है या नहीं

इस संबंध में जब अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर या फिर शराब की पुष्टि करने की संसाधन हमारे यहां उपलब्ध नहीं है। वहीं, रक्सौल थाना इंस्पेक्टर  नीरज कुमार ने बताया की रक्सौल थाना का ब्रेथ एनलाइजर खराब हो गया था। इसलिए अस्पताल में अल्कोहल जांच के लिए भी भेजा गया था, अब बन गया है। उन्होंने कहा कि हथकड़ी सुरक्षा के लिए भी लगाया जाता है। बता दें कि जब आप नेपाल से भारत की ओर भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश करते हैं तो 500 गज की दूरी पर ही मध निषेध विभाग के आबकारी थाना स्थापित है। जहां निरीक्षक रैंक के अधिकारी की पदस्थापना है। वहां से आगे बाटा चौक मात्र 100 गज की दूरी पर है, जहां पुलिस की गश्ती हमेशा रहती है। यहां पकड़े गए शराबियों को स्थानीय थाने ने  पकड़ा। जब शराबियों को रेस्क्यू किया गया है तो उपकरण व ससंसाधन के साथ क्यों नहीं किया गया। इस मामले को लेकर सिविल सर्जन डा अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में कागज के कूपे से शराबियों की जांच के मामले की जांच के लिए जांच कमेटी गठित कर दी गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।