Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

आरा-बक्सर फोरलेन पर तेज रफ्तार बाइक ने किसान को मारी टक्कर, मौत

आरा-बक्सर फोरलेन पर तेज रफ्तार बाइक ने किसान को मारी टक्कर, मौत

केटी न्यूज/आरा

 बाइक सवार ने मवेशी को चारा लेकर लौट रहे किसान को टक्कर मार दी। जिसमें ईलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल में किसान की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक समें दो और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका ईलाज आरा के निजी अस्पताल में चल रहा है। दुघर्टना बुधवार की दोपहर आरा-बक्सर फोरलेन पर गजराजगंज ओपी क्षेत्र के टाटा मोटर्स शोरूम के समीप हुई। जब सड़क पार कर रहे किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। मृतक किसान की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी 55 वर्षीय अम्बिका पासवान के रूप में हुई है। वहीं घायल बाइक सवार की पहचान कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहां गांव निवासी मिथिलेश कुमार के 24 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार और कोईलवर वार्ड नंबर 14 निवासी स्व.हजारी चौहान का 19 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुइ्र है।

आरा-बक्सर फोरलेन पर तेज रफ्तार बाइक ने किसान को मारी टक्कर, मौत

मृत किसान के बेटे सुबोध पासवान ने बताया कि बुधवार दोपहर उसके पिता मवेशी के लिए चारा लाने खेत में गये थे। चारा लेकर घर लौटने के दौरान वह सड़क पार कर रहे थे। आरा-बक्सर फोरलेन पर टाटा मोटर्स शोरूम के समीप बाइक सवार द्वारा उसके पिता को ठोकर मार दिया गया। उसके बाद बाइक सवार दोनों युवक भी गिर पड़े। उसमें तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसके बाद तीनों को इलाज के लिए बिहिया पीएचसी ले जाया गया। वहां से तीनों को आरा सदर अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान उसके पिता अम्बिका पासवान ने इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ दिया। वहीं बाइक सवार दोनों घायलों को परिजन शहर के निजी अस्पताल ले गए। इधर, मौत की सूचना पर सदर अस्पताल में तैनात पुलिस अफसर की ओर से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।