बेटे से मिल कर लौट रहे साइकिल सवार दंपती को बेलगाम ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत

बेटे से मिल कर लौट रहे साइकिल सवार दंपती को बेलगाम ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत

- पीरो-कोआथ सड़क पर अगिआंव बाजार के समीप की शाम को हुआ हादसा 

- रोहतास जिला के दावथ थाना क्षेत्र के नावाडीह के रहने वाले थे दंपति

- घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को किया जब्त, चालक फरार 

केटी न्यूज/आरा

जिले के अगिआंव बाजार में शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में रोहतास निवासी दंपती की दर्दनाक मौत हो गयी। साइकिल सवार दंपती को एक बेलगाम ट्रक ने रौंद डाला। उसमें बारी-बारी से दोनों ने दम तोड़। हादसा पीरो-कोआथ मेन रोड पर अगिआंव बाजार पुल के सटे हुआ है‌। मृतको में रोहतास जिला के दावथ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी साह 45 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र साह और उसकी 40 वर्षीया पत्नी प्रमिला देवी थी। हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मौके पर पहुंच गये। उसके बाद द्वारा दोनों को तत्काल पीरो अस्पताल ले जाया गया। पुलिस द्वारा ट्रक को जब्त कर लिया गया है। हालांकि चालक भागने में सफल रहा‌। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि वीरेंद्र साह का बेटा अगिआंव बाजार स्थित किसी दुकान में काम करता है। उससे मिलने शुक्रवार को दोनों पति-पत्नी अगिआंव बाजार आये थे। शाम में दोनों साइकिल से घर जा रहे थे। तभी अगिआंव बाजार स्थित पुल के समीप बेलगाम ट्रक ने दोनों को कुचला दिया। इधर, डाक्टर की ओर से मृत घोषित करने के बाद टाउन थाना की पुलिस द्वारा दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। 

पहले गई पति की जान, फिर मरी पत्नी :

हादसे के बाद थानाध्यक्ष की तत्परता भी दंपती की जान नहीं बचा सकी। बारी-बारी से पति-पतनी की मौत हो गयी। थानाध्यक्ष के अनुसार हादसे की सूचना मिलते वह मौके पर पहुंच गये थे। उसके बाद बिना देर किये अपनी गाड़ी से दोनों को पीरो अस्पताल ले गये। वहां प्राथमिक उपचार कराये जाने के बाद दोनों को गंभीर हालत में आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनके अनुसार स्थिति वीरेंद्र साह के बदले उनकी पत्नी अधिक सीरियस थी। लेकिन पहले वीरेंद्र साह की मौत हो गयी। उसने इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया गयी। उसके बाद इलाज के दौरान उनकी पत्नी ने भी दम तोड़ दिया।

एक ही झटके में अनाथ हो गये तीन बच्चे :

तेज रफ्तार के कहर से एक ही झटके में तीन बच्चे अनाथ हो गये। बच्चों के माता-पिता की एक साथ सड़क हादसे में मौत हो गयी। ऐसे में तीनों बच्चों से एक साथ माता और पिता का प्यार छीन गया।इधर, दिवाली से ठीक पहले दोनों की मौत से उनके घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद बच्चों सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि वीरेंद्र साह और प्रमिला देवी को दो पुत्र करण, अर्जुन व एक पुत्री रेशमी है। वीरेंद्र साह चार भाइयों में छोटा थे।