मातम: बक्सर में साले की शादी समरोह से गांव आ रहा युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर, मौत

मातम: बक्सर में साले की शादी समरोह से गांव आ रहा युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर, मौत

केटी न्यूज/आरा

सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल हो गया। दुघर्टन आरा-मोहनियां हाईवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुलौर गांव के समीप हुई।  दुघर्टना में घायल युवक को स्थानीय लोगों व परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा लेकर जा रहे थे। उसी दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी बाबूधर सिंह का 22 वर्षीय पुत्र अंकज कुमार था। वह गुजरात के अहमदाबाद में प्राइवेट काम करता था। उसके साले की शादी थी। उसी में वह छुट्टी लेकर आया था। साले की बारात से लौट रहे बाइक सवार युवक को किसी अज्ञात वाहन रौंद दिया। मृतक के चचेरे भाई सोनू कुमार ने बताया कि एक माह पूर्व ही गांव आया था।

अपने साले लवकुश कुमार की शादी में शामिल होने के लिए ससुराल चौरी थाना क्षेत्र के अकौड़ा गांव गया था। वहां से रविवार की शाम वह से साले लवकुश के बारात में शामिल होने के लिए बक्सर जिला के दुबौली गांव गया था। सोमवार सुबह वह बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। उसी दौरान दुलौर गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। उसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाद इलाज के लिए उसे जगदीशपुर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि आरा सदर अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर अस्पताल में तैनात एएसआई संतोष कुमार सिंह द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।