साइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, हुई मौत

साइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, हुई मौत

- परिजन बोले... पत्नी से मिलने ससुराल जा रहा था युवक की

- उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में हुई हादसा

केटी न्यूज/आरा

जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव स्थित बंगाल के समीप रविवार की रात आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में 28 वर्षीय एक युवक की मौत हाे गई। साइकिल सवार युवक को किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। जिसके कारण युवक की घटनास्थल पर ही जान वली गई। मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के लसाढ़ी गांव निवासी ललन सिंह का बेटा नीतेश कुमार सिंह था। 

नितेश के चाचा लाल बहादुर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी 20 दिनों पहले ही अपने मायके उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव गयी थी। रविवार की रात नीतेश साइकिल से पत्नी से मिलने अपने ससुराल भगवतीपुर गांव के लिए निकला था। उसी दौरान बेलाउर बंगाल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस कर्मी पहुंचे। वहां शव का पंचनामा करने के बाद पुलिस ने

शव का पोस्टमार्टम कराया। बताया जा रहा है कि युवक अपने दो भाई में बड़ा था। उसके परिवार में मां शांति देवी, पत्नी सुनीता देवी, पुत्री खुशी, रितिका और पुत्र आशीष है। हादसे के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। मां शांति देवी और पत्नी सुनीता देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।