अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर पूर्व मुखिया के भाई की मौत

अज्ञात वाहन की बक्कर से पूर्व मुखिया के भाई की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दुघर्टना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग पर मथवलिया गांव के समीप पुल पर हुई।

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर पूर्व मुखिया के भाई की मौत

- भांजे की तिलक समारोह में जा रहे थे शामिल होने 

केटी न्यूज/आरा

अज्ञात वाहन की बक्कर से पूर्व मुखिया के भाई की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दुघर्टना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग पर मथवलिया गांव के समीप पुल पर हुई। जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल आरा इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। उसी दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुरेश सिंह पिता देवदत्त सिंह सह पूर्व मुखिया मालती देवी के भाई है। जख्मी दुर्घटना में किशोर कुश कुमार घालय हो गया। कुश ने बताया कि वह अपने बुआ मालती देवी के बेटे के तिलक में शामिल होने एकौना गांव जा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक पोल से टक्करा गई। जहां से इलाज के लिए ले जाने के क्रम में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा की परिजनों को सौंप दिया।