Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

पोती की शादी का दिन तय कर घर लौट रहे दादा की मौत

पोती की शादी का दिन तय कर घर लौट रहे दादा की मौत

- लघुशंका करने के बाद ऑटो पकड़ने को सड़क पार करने में कार ने रौंद डाला 

- शादी होने की खुशी गम के तबदिल

केटी न्यूज/आरा 

 जिले के आयर थाना क्षेत्र के बौलीपुर गांव के समीप  बेलगाम कार द्वारा एक किसान को रौंद दिया गया। तेज रफ्तार कार उनको करीब तीन मीटर तक घसीटती चली गयी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई।  मृत किसान आयर थाना क्षेत्र के असुधन गांव वार्ड नंबर 11 निवासी स्व. शिधारी सिंह के 55 वर्षीय पुत्र लाल भूखन सिंह थे। घटना के संबंध में भतीजे राज कुमार ने बताया कि वह अपने चाचा सहित अन्य लोगों के साथ अपनी बेटी की शादी का दिन तय करने के लिए बिहिया थाना क्षेत्र के दीघापुर गांव गया था। बुधवार की शाम सभी ऑटो से गांव लौट रहे थे। इस बीच बौलीपुर गांव के समीप उसके चाचा भूखन सिंह  ऑटो से उतर लघुशंका करने गए थे। उसके बाद वापस ऑटो पर चढ़ने के लिए सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान बेलगाम कार उनको घसीटती चली गयी। वह कार में फंस करीब तीन मीटर तक घसीटते चले गये। तब उनलोगों ने ऑटो से उस कार का पीछा भी किया। लेकिन कार पकड़ में नहीं आ सकी। उसके बाद वेलोग उन्हें तत्काल इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर टाउन थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि किसान अपने चार भाई और दो बहन में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी इंद्रा देवी,  पुत्री गीता कुमारी,बबिता कुमारी पुत्र उपेंद्र सिंह और अरविंद कुमार है। घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। पत्नी इंद्रा देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।