रफ्तार का कहर: सुबह निकली बड़ी बेटी की डोली दोपहर में उठ गई छोटी बेटी की अर्थी, मचा चीत्कार

रफ्तार का कहर: सुबह निकली बड़ी बेटी की डोली दोपहर में उठ गई छोटी बेटी की अर्थी, मचा चीत्कार

- चचेरी बहन की शादी का समान खरीदने निकली नौवीं की छात्रा की हादसे में मौत, जीजा जख्मी 

केटी न्यूज/आरा

मंगलवार की सुबह बड़ी बेटी की डोली विदाई हुई थी और दोपहर छोटी बेटी की अर्थी उठ गई पूरा गांव रो रहा है। घटना मंगलवार की दोपहर अनियंत्रित मैजिक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी‌। जिसमें मौके पर ही  बाइक सवार नौंवी की एक छात्रा की मौत हो गयी। वहीं इस दुर्घटना में  जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उसी बाइक सवार एक अन्य लड़की बाल-बाल बच गयी।

दुर्घटना आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां गांव के समीप हुई। मृत छात्रा उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एडौरा गांव निवासी विनय कुमार गुप्ता की 13 वर्षीया पुत्री शीशम कुमारी थी। वहीं  जख्मी जीजा पीरो थाना क्षेत्र के चतुर्भुजी बरांव गांव निवासी अमीरचंद साह का 26 वर्षीय पुत्र हरेराम साह है। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। इधर, छात्रा के बड़े पिता अनिल गुप्ता ने बताया कि सोमवार को शीशम की बड़ी बहन रेशमा की बारात आयी थी। मंगलवार सुबह उसकी विदाई हुई है।

मंगलवार को उनकी बेटी नीतू की बारात आने वाली है। उस सिलसिले में शीशम अपने जीजा हरेराम साह और गांव की एक बच्ची मोहनी कुमारी के साथ शादी का कुछ सामन खरीदने के लिए बाइक से गड़हनी गयी थी। सामान खरीदने के बाद तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। उसी दौरान बगवां मोड़ के समीप एक मैजिक वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार कर मार दी। उसमें शीशम कुमारी और उसके जीजा हरेराम साह गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी मोहनी बाल-बाल बच गई। उसके बाद 112 नंबर पुलिस वाहन और परिजन द्वारा दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टरों की ओर से शीशम कुमारी को मृत घोषित कर दिया गया। जिस घर से बड़ी बेटी की डोली निकली थी, वहां से दोपहर में छोटी की अर्थी निकाली जा रही थी। उस हृदय विदारक दृश्य को देख लोगों का कलेजा फट जा रहा। शाम में उसकी चचेरी बहन की बारात भी आने वाली है।