घर से गया था तिलक: बेटी की डोली भेजने से पहले मां की निकली अर्थी, खुशी का माहौल चित्कार में तब्दील

घर से गया था तिलक: बेटी की डोली भेजने से पहले मां की निकली अर्थी, खुशी का माहौल चित्कार में तब्दील

- सोमवार की रात सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के बागर गांव में हुई दुघर्टना

केटी न्यूज/आरा

बेटी की डोली भेजने से पहले मां की निकली अर्थी, खुशी का माहौल चित्कार में तब्दील हो गया। पुरे मुहल्ल में सन्नाटा पसरा हुआ है। दुघर्टना सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के बागर गांव में रात सिलेंडर में आग लगने से हुई। जिसमें एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में महिला रास्ते में मृत्यु हो गई। घटना की शाम  बेटी की तिलक गई हुई थी। मृत महिला की पहचान बागर गांव निवासी ललिता देवी 44 पति लालबाबू शर्मा के रूप हुई। परिजनों के अनुसार आग लगने का कारण गैस का रिसाव के कारण हुअर। मृतका के पुत्र मुन्ना शर्मा ने कहा कि उसकी छोटी बहन प्रियंका कुमारी की शादी 21 मई को थी। जिसको लेकर सोमवार 15 तारीख तिलक गया हुआ था। शाम सभी लोग तिलक में गड़हनी सहिलापुल चले गए थे। रात में उसकी मां गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में अचानक आग लग गयी। उसमें उसकी मां बुरी तरह झुलस गयी। उनके चिल्लाने की आवाज सुन पड़ोस के लोग पहुंचे और पानी व बालू फेंक कर किसी तरह आग को बुझाया। सूचना मिलने पर वेलोग फौरन घर पहुंचे और उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आये। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत चिंताजनक देख पटना रेफर कर दिया गया था। लेकिन पटना ले जाने के दौरान उन्होंने बिहटा के समीप ही दम तोड़ दिया। उसके बाद शव लेकर गांव पहुंचे। गए। सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।