Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

पत्नी का इलाज कराने जा रहे युवक को आरा-बक्सर हाईवे पर मैजिक ने मारी टक्कर मौत, पत्नी जख्मी

पत्नी का इलाज कराने जा रहे युवक को आरा-बक्सर हाईवे पर मैजिक ने मारी टक्कर मौत, पत्नी जख्मी

पत्नी का इलाज कराने जा रहे युवक को आरा-बक्सर हाईवे पर मैजिक ने मारी टक्कर मौत, पत्नी जख्मी

- गुरुवार की सुबह बिहिया चौरस्ता के समीप हुई दुर्घटना 

केटी न्यूज/आरा

गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर बिहिया चौरस्ता के समीप एक बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। जिसमें पति की मौत हो गयी।  वहीं पत्नी को भी हल्की चोटे आई। वहीं पति को इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव निवासी कृष्ण कुमार सिंह 31 पिता राम नारायण सिंह के रूप में हुई। कृष्णा आरा के एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर का काम करते थे।

पत्नी का इलाज कराने जा रहे युवक को आरा-बक्सर हाईवे पर मैजिक ने मारी टक्कर मौत, पत्नी जख्मी

उनकी पत्नी प्रीति देवी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। उनके चचेरे भाई अखिलेश सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह अपनी प्रीति देवी का इलाज कराने बिहिया जा रहे थे। उसी दौरान बिहिया चौरस्ता के समीप एक तेज रफ्तार मैजिक ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जबकि बाइक पर पीछे बैठी उसकी पत्नी मामूली रूप से जख्मी हो गई। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

पत्नी का इलाज कराने जा रहे युवक को आरा-बक्सर हाईवे पर मैजिक ने मारी टक्कर मौत, पत्नी जख्मी

वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत देख पटना रेफर कर दिया गया था। हालांकि पटना ले जाने के दौरान दानापुर के समीप उन्होंने दम तोड़ दिया। ऊसके बाद परिजन शव को आरा सदर अस्पताल लेकर आये। सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची और शव का  पोस्टमार्टम करवाया। उनके परिवार में मां किरण देवी, पत्नी प्रीति देवी, पुत्र प्रत्यूष कुमार और प्रियांशु कुमार है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।