Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

खेलने के दौरान छत से गिरी बच्ची और चली गयी जान, घर में मचा कोहराम

खेलने के दौरान छत से गिरी बच्ची और चली गयी जान, घर में मचा कोहराम

- रेलिंग के किनारे खड़े होकर झांकने के दौरान हुआ हादसा

केटी न्यूज/आरा

जिले के पीरो थाना क्षेत्र के पीरो गांव में बुधवार की सुबह दो मंजिलें से गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृत बच्ची पीरो वार्ड नंबर 17 निवासी सुनील कुमार की 6 वर्षीया पुत्री सीता कुमारी थी। उसके पिता सुनील कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह जब घर के सभी लोग काम कर रहे थे। उसी दौरान वह छत पर चली गई थी। छत की रेलिंग काफी नीचा है। इस कारण वह रेलिंग के किनारे आकर झांकने लगी। उसी दौरान वह असंतुलित होकर अचानक से सीधा नीचे गिर गई।

उसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसके बाद इलाज के लिए उसे आनन-फानन में पीरो अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।‌आरा सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये शव लेकर घर चले गए। बताया जाता है कि बच्ची अपने दो बहन और एक भाई में दूसरे स्थान पर थी। उसके परिवार में मां सोनी देवी, बहन शिल्पा और भाई सुशील है। घटना के बाद उसके घर में हाहाकार मच गया है। मां सोनी देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।