Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

काम के सिलसिले में घर से निकले युवक की सड़क हादसे में मौत

काम के सिलसिले में घर से निकले युवक की सड़क हादसे में मौत

आरा-अरवल रोड पर पवना बाजार के समीप की गुरुवार सुबह की घटना

सड़क किनारे पैदल जा रहे युवक को वाहन ने रौंद डाला, मौके पर गयी जान 

केटी न्यूज/आरा

काम के सिलसिले में घर से निकले युवक की सड़क हादसे में मौत

भोजपुर में वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अब सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। यमराज बन सड़कों पर दौड़ रही गाड़ियां लोगों को रौंदते निकल जा रही है। खासकर बालू वाले रूट पर तो वाहनों का आतंक ज्यादा ही बढ़ गया है। सुबह, दोपहर या रात वाहनों की रफ्तार का कहर टूटता ही रहता है। वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत की बात दूर, अब तो सड़क के किनारे पैदल चलना भी सुरक्षित नहीं रह गया है।

काम के सिलसिले में घर से निकले युवक की सड़क हादसे में मौत

आरा-अरवल रोड़ पर पवना बाजार के समीप गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार एक वाहन ने सड़क किनारे जा रहे एक युवक को कुचल दिया। उसमें  युवक की मौत हो गयी। युवक किसी काम के सिलसिले में अल सुबह घर से निकला था। मृत युवक पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी बालेश्वर यादव का 40 वर्षीय पुत्र लाल बाबू यादव था।

काम के सिलसिले में घर से निकले युवक की सड़क हादसे में मौत

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराने का बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया। बालेश्वर यादव ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह किसी काम के सिलसिले में घर से पैदल पवना बाजार जा रहा था। उसी दौरान पवना बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। स्थानीय पुलिस की ओर से घटना की सूचना दी गयी। बताया जा रहा है कि लाल बाबू यादव अपने चार भाई और एक बहन में चौथे स्थान पर था।

काम के सिलसिले में घर से निकले युवक की सड़क हादसे में मौत

उसके परिवार में फुलवासो देवी, तीन भाई योगेंद्र, राम केवल, विनोद और एक बहन तेतरी देवी है। उसकी मौत के बाद मां सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि जिले में हर रोज सड़क हादसे में एक दो लोगों की जान जा रही है। अधिकतर हादसों का मूल कारण वाहनों की अनियंत्रित गति ही रहे हैं। तेज रफ्तार के कारण कहीं वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो जा रही है, तो कहीं दूसरे को पीछे से ठोकते निकल जा रहे हैं। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।