Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी
Keshav Times

महाकुंभ में तमाम तरह के धार्मिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न हुआ यह काम

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन हो रहा है।महाकुंभ में तमाम तरह के धार्मिक अनुष्ठानों के बीच एक शादी भी संपन्न कराई गई। जहां ग्रीस से आई एक लड़की की शादी भारत के दिल्ली के रहने वाले लड़के से हुई।

महाकुंभ में तमाम तरह के धार्मिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न हुआ यह काम
Kumbh Mela

केटी न्यूज़/प्रयागराज

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन हो रहा है।महाकुंभ में तमाम तरह के धार्मिक अनुष्ठानों के बीच एक शादी भी संपन्न कराई गई। जहां ग्रीस से आई एक लड़की की शादी भारत के दिल्ली के रहने वाले लड़के से हुई। ग्रीस से प्रयागराज आई पेनेलोप ने अपने प्रेमी और योगा इंसट्रक्टर सिद्धार्थ शिव खन्ना से 26 जनवरी को शादी की।

महाकुंभ में तमाम तरह के धार्मिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न हुआ यह काम

शादी में दुल्हन बनीं पेनेलोप ने एथेंस के एक विश्वविद्यालय से टूरिज्म मैनेजमेंट में ग्रेजुएट किया। फिर टूरिज्म मैनेजमेंट की डिग्री लेने के बाद उनका रुझान योग की तरफ बढ़ा। जिसके लिए वे एक स्थानीय जिम में ही योग की ट्रेनिंग लेने लगीं। वहीं, दूल्हा बनें सिद्धार्थ शिव खन्ना एक अंतर्राष्ट्रीय योगा इंस्ट्रक्टर हैं। वे नई दिल्ली के वेस्ट पंजाबी बाग के रहने वाले हैं। 9 साल पहले पेनेलोप योग सीखने के लिए थाईलैंड गई हुईं थीं। वहीं उनकी मुलाकात सिद्धार्थ शिव खन्ना से हुई। जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई।

महाकुंभ में तमाम तरह के धार्मिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न हुआ यह काम

ग्रीस से पेनेलोप अपनी मां के साथ प्रयागराज के महाकुंभ में आईं हैं। वह महाकुंभ के शुरुआत से ही यहां पर हैं। हिंदू रिती-रिवाज के साथ सिद्धार्थ से शादी होने के बाद पेनेलोप बेहद ही खुश हैं।दोनों की शादी के साक्षी प्रयागराज के साधु-संत बने और हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी कराई गई। इस शादी में साधु-संत बराती बने और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि ने पेनेलोप का कन्यादान किया।शादी के बाद उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ही खुशहाल जीवन जीने और जन्म-पुनर्जन्म के इस चक्र से परे जाने का तरीका है। आगे उन्होंने कहा कि वे 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाएंगी। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।