अज्ञात वाहन ने रिटार्यड पुलिस जवान को रौंदा, दर्दनाक मौत

अज्ञात वाहन ने रिटार्यड पुलिस जवान को रौंदा, दर्दनाक मौत

केटी न्यूज/आरा

अज्ञात वाहन ने रिटार्यड पुलिस के जवान को रौंद दिया। जिसमें उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार की रात सहार थाना क्षेत्र के ननउर गांव के समीप आरा-अरवल रोड में हुई। दुघर्टना में मृतक की पहचान शत्रुधन सिंह (75) पिता स्व. राम सकल सिंह के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार मृतक शत्रुधन सिंह वर्ष 1999 में अवकाश प्राप्त हुए थे। वे प्रतिदिन की तरह रात में खाना के बाद टहल सड़क किनारे टहल रहे थे। उसी दौरान कोई अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गयां जिसमें वे गंभीर रूप  से घायल हो गए। परिजनों के द्वारा ईलाज के लिए आरा ले जाया जा रहा था। उसी दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पीड़ित परिवार के द्वारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद कागजी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टामर्टम करा। शव को पुलिस ने परिजनों के सौंप दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी मोतीराज देवी, दो पुत्री गीता देवी, सीता देवी और दो पुत्र संजय सिंह, राजेश सिंह को छोड़ गए है। घटना के बाद पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।