बाजार से घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने किसान को मारी ठोकर,मौत

बाजार से घर लौटते समय अज्ञात वाहन ने किसान को मारी ठोकर,मौत

केटी न्यूज /आरा

 भोजपुर के पवना थाना क्षेत्र के रन्नी मोड़ स्थित मुर्गी फार्म के समीप रविवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार अधेड़ किसान को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक पवना गांव निवासी भभीक्षण राम का 50 वर्षीय पुत्र रामेश्वर राम था। मृतक के पुत्र रामधारी राम ने बताया कि वह रविवार की सुबह सब्जी खरीदने साइकिल से गड़हनी थाना क्षेत्र के असलान गांव गए थे। रविवार की दोपहर वह सब्जी लेकर साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। उसी दौरान रन्नी मोड़ स्थित मुर्गी फार्म के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। उससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर वे लोग घटनास्थल पहुंचे। पुलिस भी पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। बताया जाता है कि मृतक को आठ बेटी और दो बेटे हैं। उनकी पत्नी कुसमी देवी की छह वर्ष पूर्व बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है।