Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

सडक हादसे मे महिला की बेटी, दामाद और पति समेत सात लोग जख्मी एक महिला की मौत

सडक हादसे मे महिला की बेटी, दामाद और पति समेत सात लोग जख्मी एक महिला की मौत

बेटी की डिलेवरी के लिए ऑपरेशन कराने अस्पताल जा रहा था पूरा परिवार 

केटी न्यूज/आरा

सडक हादसे मे महिला की बेटी, दामाद और पति समेत सात लोग जख्मी एक महिला की मौत

आरा-बक्सर फोरलेन पर मंगलवार की सुबह एक टेंपो नीलगाय से टकरा गयी। उसमें ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गयी। हादसे में महिला के पति, दामाद, बेटी, दामाद और नतिनी सहित सात लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। मृत महिला धनगाई थाना क्षेत्र के चकवा दीघा गांव निवासी अहमद खान की 63 वर्षीया पत्नी जैसून निशा थी।

सडक हादसे मे महिला की बेटी, दामाद और पति समेत सात लोग जख्मी एक महिला की मौत

घायलों में उनके पति अहमद खान, बेटी जूही खातून, नतिनी मासिया शिद्रा, रोहतास के काराकाट थाना क्षेत्र के सहरी गांव निवासी दामाद अदीश खान, चालक सचिन चौधरी व खलासी राजेश चौधरी शामिल है। अहमद खान ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी जूही खातून गर्भवती है।

सडक हादसे मे महिला की बेटी, दामाद और पति समेत सात लोग जख्मी एक महिला की मौत

उसी का ऑपरेशन करने के लिए वह अपनी पत्नी जैशुन निशा, बेटी जूही‌ खातून, दामाद अदीश खान, नतिनी मासिया और शिद्रा के साथ ऑटो रिजर्व कर आरा के निजी अस्पताल आ रहे थे। उसी दरमियान करीसाथ गांव के समीप अचानक एक नीलगाय उनकी ऑटो से टकरा गयी। उससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें उनकी पत्नी जैसून निशा की मौत हो गयी।

सडक हादसे मे महिला की बेटी, दामाद और पति समेत सात लोग जख्मी एक महिला की मौत

हादसे में वह, उनका दामाद, नतनी और ऑटो चालक समेत सातों लोग जख्मी हो गए। उसके बाद सभी को आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। बताया जा रहा है महिला को दो पुत्री जूही खातून, नाजो खातून और पुत्र तौफीक खान है। घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।