Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

पुड़ी देने से मना करने पर हलवाई को खौलते तेल से नहला डाला

पुड़ी देने से मना करने पर हलवाई को खौलते तेल से नहला डाला

- तिलक समारोह में खाना बना रहे हलवाई ने भंडार में पुड़ी देने से किया था इनकार 

- बुरी तरह से झुलसे हलवाई का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

केटी न्यूज/आरा

जिले के चांदी थाना क्षेत्र के रूपचकिया गांव में खाना बन रहे हलवाई को भंडारगृह से पुड़ी देने से मना करना काफी महंगा पड़ गया। पुड़ी मांग रहे युवक द्वारा उसे खौलते तेल से नहला दिया गया। उसमें वह बुरी तरह झुलस गया, जिसका आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। झुलसा हलवाई चांदी थाना क्षेत्र के हरदास टोला गांव निवासी रामजी यादव का 30 वर्षीय पुत्र राजकुमार यादव है। गर्म तेल डालने का आरोप भदवर गांव के एक युवक पर लगाया जा रहा है। घटना मंगलवार की रात की है। घटना के बारे में रामजी यादव ने बताया कि उनका बेटा शादी सहित अन्य समारोह में खाना बनाने का काम करता है। मंगलवार की रात रूपचकिया गांव निवासी प्रभु यादव के घर तिलक में खाना बनाने गया था। वह भंडार गृह में पुड़ी बना कर रख रहा था। उसी दौरान प्रभु यादव का भदवर गांव निवासी एक रिश्तेदार भंडार में जाकर उनके बेटे से गर्म पुड़ी मांगने लगा। उस पर उनके पुत्र ने भंडार से पुड़ी देने से मना कर दिया। उसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। उसके बाद भदवर गांव निवासी युवक द्वारा कढ़ाई में खौल रहा तेल से उसे नहला दिया गया। उससे वह बुरी तरह झुलस गया, जिसके बाद उसे वहां मौजूद उसके साथियों द्वारा पहले निजी क्लीनिक ले जाया गया। इसके बाद उसे आरा सदर अस्पताल लाया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।