Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

अयोध्या में राम लला के साथ अब ले सकेंगे 'सेल्फी'

भक्तों की इसी ख्वाहिश को ध्यान में रखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन मार्ग पर कई जगह अब सेल्फी पॉइंट बनाए हैं।

अयोध्या में राम लला के साथ अब ले सकेंगे 'सेल्फी'
Ram Mandir

केटी न्यूज़/अयोध्या

जनवरी 22 को अयोध्या में राम लला विराजमान हुए थे और अब उन्होंने  लगभग 6 महीने पूरे हो चुके हैं।अब तक का रिकॉर्ड है कि करीब 2 करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने पूजा-अर्चना की है। रोज 1 लाख से ज्यादा संख्या में भक्त रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं।अयोध्या पहुंच रहे सभी भक्तों के मन में इच्छा होती है कि वे प्रभु राम के साथ एक तस्वीर अपने मोबाइल में कैद करें। 

अयोध्या में राम लला के साथ अब ले सकेंगे 'सेल्फी'

भक्तों की इसी ख्वाहिश को ध्यान में रखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन मार्ग पर कई जगह अब  सेल्फी पॉइंट बनाए हैं।राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि पथ पर दो सेल्फी पॉइंट बनवाए हैं, जिसे गर्भ गृह की तरह ही सजाया और संवारा गया है।जहां देश दुनिया से आने वाले राम भक्त प्रभु राम के साथ सेल्फी ले सकते हैं।

अयोध्या में राम लला के साथ अब ले सकेंगे 'सेल्फी'

प्रभु राम के विराजमान होने के बाद नवनिर्मित मंदिर में राम भक्त कुछ दिनों तक मोबाइल ले जाते थे, लेकिन धीरे-धीरे सुरक्षा कारण से मोबाइल पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।मंदिर परिसर में फोटो और सेल्फी लेने से दर्शन में श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी। इसी को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने मोबाइल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया था। लेकिन, अब राम जन्मभूमि पथ पर राम भक्तों के लिए दो जगहों पर सेल्फी पॉइंट बनाया गया है। कई और जगहों पर भी सेल्फी प्वाइंट बनाए जाने की तैयारी चल रही है।राम मंदिर में मोबाइल पर प्रतिबंध होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट की ओर से यह सुविधा शुरू की गई है।  

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।