Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध
Keshav Times

बिग ब्रेकिंग-राजकोट 'गेमिंग जोन हादसे' के यह है मुख्य आरोपी,एक है फरार

भीषण हादसे में हद दर्जे की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। इसकी वजह 2 लोग हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बिग ब्रेकिंग-राजकोट 'गेमिंग जोन हादसे' के यह है मुख्य आरोपी,एक है फरार
Rajkot Case

बिग ब्रेकिंग-राजकोट 'गेमिंग जोन हादसे' के यह है मुख्य आरोपी,एक है फरार

ब्रेकिंग

केटी न्यूज़/गुजरात

गुजरात के राजकोट के कालावाड रोड पर टीआरपी गेमिंग जोन में भीषण आग लग गई।इस आग में 12 बच्चों समेत 28 लोग जिंदा जलकर मर गए।भीषण हादसे में हद दर्जे की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है।  इसकी वजह 2 लोग हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों के नाम युवराज सिंह सोलंकी और नितिन जैन हैं।वहीं युवराज ने गेम जोन तो शुरू किया, लेकिन फायर NOC लेने में लापरवाही बरती।युवराज गेम जोन का मालिक है और नितिन मैनेजर,जो लोगों की जान बचाने की बजाय अपनी जान बचाकर भाग गए थे।तीसरा आरोपी वेल्डिंग का काम करने वाला राहुल राठौड़ है, जो लकड़ियां और प्लाई के टुकड़ों के पास बैठकर वेल्डिंग कर रहा था। वह भी अपनी जान बचाकर भाग गया।

बिग ब्रेकिंग-राजकोट 'गेमिंग जोन हादसे' के यह है मुख्य आरोपी,एक है फरार

आरोपियों का वकीलों ने केस लड़ने से किया इंकार

इस हादसे में 28 लोग इनकी वजह से जिंदा जल गए। IG अशोक कुमार यादव ने उसे हर हाल में तलाश लाने के आदेश पुलिस टीमों को दिए हैं।आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है।वहीं प्रदेशभर के वकीलों ने आरोपियों का केस लड़ने से भी इनकार कर दिया है।छुट्टी का दिन था और 99 रुपये में एंट्री की स्कीम के कारण ज्यादा लोग गेम जोन में आए थे।हादसा इतना खतरनाक था कि 5 किलोमीटर की दूरी से भी आग की लपटें दिखाई दी।बच्चों समेत वहां मौजूद लोगों को संभलने का ही मौका नहीं मिला। महज 10 सेकेंड्स में आग ने भीषण रूप ले लिया।मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष सांघवी घायलों से मिलने राजकोट एम्स पहुंचे। उन्होंने मृतकों के लिए 4-4 लाख और घायलों के लिए 50 हजार मुआवजे का ऐलान किया है।

बिग ब्रेकिंग-राजकोट 'गेमिंग जोन हादसे' के यह है मुख्य आरोपी,एक है फरार

गेम जोन में आग लगने के ये थे कारण

गेम जोन जिस बिल्डिंग में बना था, वह टीन और फाइबर का बना था, जिसने आग पकड़ ली।गेम जोन के अंदर गो रेसिंग कार चलाने के लिए करीब 5 हजार पेट्रोल और डीजल भी था।गेम जोन में वेल्डिंग का काम चल रहा था, जिसकी चिंगारी भड़कने से सिलेंडर ब्लास्ट हुआ।रबड़ ओर रेक्सिन के फर्श, टायरों और शेड में लगे थर्मोकोल शीटों ने गेम जोन को भट्ठी बना दिया था।एग्जिट का एक ही रास्ता था। इमरजेंसी गेट और वेंटिलेशन नहीं होने से लोगों की जान गई।

बिग ब्रेकिंग-राजकोट 'गेमिंग जोन हादसे' के यह है मुख्य आरोपी,एक है फरार

DNA के लिए भेजे गए सैम्पल

IG अशोक कुमार यादव ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने TRP गेम जोन का DVR जब्त किया है, जिसमें वेल्डिंग से चिंगारी भड़कने से आग लगने की फुटेज मिली है। चिंगारी की वजह से लकड़ियां सुलगीं और आग लग गई। मारे गए लोगों के 25 DNA सैंपल जांच के लिए गांधीनगर की लैब में भेज दिए हैं, जिनकी रिपोर्ट अगले 2 दिन में जाएगी। शवों को एम्स के कोल्ड स्टोरेज में रखा है।कुछ लाशें सिविल अस्पताल में रखी हैं। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।