छठ घाटों पर कुव्यवस्था के खिलाफ नप इओ का फूंका पुतला

छठ घाटों पर कुव्यवस्था के खिलाफ नप इओ का फूंका पुतला

- आज से महापर्व छठ का अनुष्ठान शुरू, कई तालाबों की नहीं बदली फिजां

केटी न्यूज/डुमरांव

लोक आस्था का महापर्व छठ का नहाय-खाय से चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू है बावजूद छठ घाटों के कई तालाबों की फिजां नहीं बदली, जिससे आक्रोशित लोगों ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। गुरुवार को छठिया पोखरा के समीप कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद के खिलाफ आक्रोश जताते हुए लोगों ने कहा कि छठ पूजा के साफ-सफाई और

शहर की सूरत बदलने के लिए हर वर्ष 60-70 लाख रुपये की निकासी की जाती है लेकिन खानापूर्ति कर पैसों की बंदरबांट किया जाता हैं। इस कार्यक्रम की अगुवाई वार्ड संख्या 28 की पार्षद सुभद्रा देवी और पूर्व वार्ड पार्षद सोनू राय ने किया। स्थानीय वार्ड पार्षद सुभद्रा देवी के द्वारा बताया गया कि नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा मनमानी पूर्ण ढंग से कार्य कराया जा रहा है।

छठिया पोखरा मेरे वार्ड में स्थित है। बार-बार चेयरमैन एवं कार्यपालक पदाधिकारी से कार्यादेश एवं प्राक्कलन की कॉपी मांग कर रही हूं परंतु मुझे कुछ नही बताया जा रहा है और ना ही किसी भी प्रकार का कोई जानकारी दी जाती है, जो नगरपालिका अधिनियम का उल्लंघन है जबकि नगरपालिका अधिनियम में यह स्पष्ट रूप से उलेखित है कि वार्ड अंतर्गत योजना पर पार्षद से

विचार-विमर्श करके ही काम कराया जाये एवं उसमें लागत-व्यय की जानकारी भी मुहैया करायी जाये लेकिन यहां कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा कुछ भी ऐसा नहीं किया जाता है। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद डुमरांव के द्वारा भरपूर रूप से मनमानी किया जा रहा है जिसका नतीजा है कि अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय डुमरांव द्वारा इन पर दस अलग-अलग परिवारवाद में अनुशासनिक कार्रवाई हेतु अनुशंसा जिला पदाधिकारी को भेज दिया गया है।

पूर्व वार्ड पार्षद सोनू राय का कहना है कि छठ पूजा में प्रत्येक वर्ष छठिया पोखरा बिल्कुल ही दुल्हन की तरह सज-धज कर तैयार हो जाता था परंतु इस साल सिर्फ खानापूर्ति कर लूटपाट की नीयत से ही कार्य को कराया जा रहा है। इसकी जानकारी जिला पदाधिकारी बक्सर एवं अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव को पत्राचार कर आवश्यक कार्रवाई हेतु सूचना उपलब्ध करा दिया गया है

और छठिया पोखरा पर कार्य बहुत धीमी गति से चल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में जो भी कार्य कराया जाये उसकी जानकारी वार्ड पार्षद को भी दी जाये ताकि उनके माध्यम से उस योजना की जानकारी आमजनों तक पहुंच सके। साथ ही लोगों का यह भी कहना था कि वार्डों में जलापूर्ति व्यवस्था के लिए बोरिंग, सार्वजनिक शौचालय, नाली,

गली, सड़क जैसे महत्वपूर्ण कार्याे को नहीं कराते हुए सिर्फ बेवजह के कार्यों पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा जोर दिया जा रहा है जो की बहुत ही निंदनीय बात है। प्रत्येक वर्ष छठ पूजा में 60 से 70 लाख रुपये की निकासी अलग-अलग कार्यों को दर्शाकर किया जाता है। मौके पर पूर्व चेयरमैन कमलेश तुरहा, संतोष मिश्रा, गुलाम सरवर, श्यामजी गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।