Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

अगर दस साल मुझे गालियां देने की बजाय जनता के लिए कुछ काम करते तो-अरविंद केजरीवाल

विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों-शोरों से हो रही है।पार्टियों द्वारा अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी होने लगी है। इस बीच अरविंद केजरीवाल दिल्ली के बीके दत्त कॉलोनी में पहुंचे।

अगर दस साल मुझे गालियां देने की बजाय जनता के लिए कुछ काम करते तो-अरविंद केजरीवाल
Arvind Kejriwal

केटी न्यूज़/दिल्ली

विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों-शोरों से हो रही है।पार्टियों द्वारा अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी होने लगी है। इस बीच अरविंद केजरीवाल दिल्ली के बीके दत्त कॉलोनी में पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित किया।

अगर दस साल मुझे गालियां देने की बजाय जनता के लिए कुछ काम करते तो-अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने आगे लिखा,  'ये लोग चुनाव नहीं लड़ते, बस बेईमानी करते हैं। इस बार दिल्ली के चुनाव में इनकी एक एक करतूत देश के सामने आएगी। पूरे देश के सामने ये लोग बेनकाब होंगे। मैं अभी अपनी नई दिल्ली विधान सभा क्षेत्र के कई इलाकों से आ रहा हूं। हर जगह लोगों ने बताया कि ये लोग खुले आम वोट खरीद रहे हैं। एक वोट के 1100 दे रहे हैं। लोगों ने कहा कि लोग इनसे पैसे ले लेंगे लेकिन इन्हें वोट नहीं देंगे। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी प्रवेश वर्मा को अपना सीएम चेहरा घोषित करने जा रही है। क्या दिल्ली की जनता ऐसे व्यक्ति को अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहेगी? इनका एक नेता और पैसे बाँटते पकड़ा गया। अगर दस साल मुझे गालियां देने की बजाय जनता के लिए कुछ काम करते तो आज चुनाव में इस तरह वोट खरीदने की जरूरत ना पड़ती।'

अगर दस साल मुझे गालियां देने की बजाय जनता के लिए कुछ काम करते तो-अरविंद केजरीवाल

सोशल मीडिया साइट एक्स पर अरविंद केजरीवाल ने लिखा, 'महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से ये लोग बुरी तरह से बौखला गए हैं। अगले कुछ दिनों में फर्जी केस बनाकर आतिशी जी को गिरफ्तार करने का इन्होंने प्लान बनाया है। उसके पहले “आप” के सीनियर नेताओं पर रेड की जायेंगी।' उन्होंने एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर किए। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'ये लोग हर वोटर को 1100 रुपए दे रहे हैं और कह रहे हैं कि उनकी पार्टी को वोट देना। ये आप ज़रूरतमंदों की मदद कर रहे हो या खुलेआम वोट ख़रीद रहे हो? आपके पिताजी को आज शर्म आ रही होगी आप जैसे देशद्रोही बेटे पर। ये कह रहा है कि उसके घर से कोई महिला खाली हाथ नहीं जाएगी। आज से पूरी दिल्ली की महिलाएं उसके घर जाकर पैसे ले आयें।'

अगर दस साल मुझे गालियां देने की बजाय जनता के लिए कुछ काम करते तो-अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा 'दूसरी पार्टी वाले 1100 रुपये दे रहे हैं। पैसे ले लेना लेकिन उनको वोट नहीं देना। 10 सालों में इन लोगों ने कोई काम नहीं किया और आज वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। ED, CBI, दिल्ली पुलिस सबके सामने हो रहा है ये सब। इनपर कार्रवाई होनी चाहिए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।