Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

RJD ऑफिस में हो गई छापेमारी, कैश समेत कई प्रचार सामग्री जब्त

खबर सामने आ रही है कि एक होटल में चल रहे आरजेडी कैंडिडेट अभय कुशवाहा के प्रधान चुनाव कार्यालय में छापेमारी की है।

RJD ऑफिस में हो गई छापेमारी, कैश समेत कई प्रचार सामग्री जब्त
RJD office raided

केटी न्यूज़/औरंगाबाद 

पहले चरण के औरंगाबाद सीट पर चुनाव होने हैं। यहां RJD के तरफ से 'अभय कुशवाहा' को कैंडिडेट बनाया गया है। ऐसे में चुनाव प्रचार को लेकर शहर के कुछ प्रमुख जगहों पर अस्थाई ऑफिस बनाया गया है। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि एक होटल में चल रहे आरजेडी कैंडिडेट अभय कुशवाहा के प्रधान चुनाव कार्यालय में छापेमारी की है। 

RJD ऑफिस में हो गई छापेमारी, कैश समेत कई प्रचार सामग्री जब्त

मिली जानकारी के अनुसार,  ज़िले के नगर थाना क्षेत्र के फारम के समीप स्थित राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय पर गुप्त सूचना के आधार पर फ्लाइंग सर्विलांस की टीम ने छापा मारा है और इस दौरान टीम ने कार्यालय से कैश और काफी मात्रा में प्रचार सामग्री जब्त कि है। इस दौरान टीम को आरजेडी कार्यकर्ताओं का भारी आक्रोश झेलना पड़ा। राजद के लोग इसे विपक्षी कैंडिडेट के इशारे पर की गई कार्रवाई करार दे रहे हैं।

RJD ऑफिस में हो गई छापेमारी, कैश समेत कई प्रचार सामग्री जब्त

लोकसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर प्रचार -प्रसार का आज अंतिम दिन हैं। ऐसे में चुनाव आयोग से लेकर पुलिस प्रसाशन की टीम काफी मुश्तैद नजर आ रही है। चुनाव आयोग की फॉलिंग टीम जगह -जगह शक और गुप्त सुचना के आधार छापेमारी कर रही है। ऐसे में अब  लालू और तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ सकती है। 

RJD ऑफिस में हो गई छापेमारी, कैश समेत कई प्रचार सामग्री जब्त

छापेमारी करने आए अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है और इसकी जानकारी भारत निर्वाचन आयोग को दे दी गई है। छापेमारी के दौरान नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह, एसडीपीओ संजय पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इधर टीम के द्वारा की जा रही छापेमारी के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और इसे सरकार की एक साजिश करार दिया।

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।