Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

'मोदी की गारंटी का पूर्वोत्तर खुद गवाह है'

त्रिपुरा के अगरतला में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली के दौरान बड़ा वादा किया

'मोदी की गारंटी का पूर्वोत्तर खुद गवाह है'
PM Modi Raily

केटी न्यूज़/दिल्ली

त्रिपुरा के अगरतला में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली के दौरान बड़ा वादा किया।पीएम ने कहा कि वो देश में गरीबों के लिए 3 करोड़ नए घर बनाने जा रहे हैं।इससे त्रिपुरा के लोगों को बहुत फ़ायदा होगा।प्रधानमंत्री ने कहा कि वो पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।इस दौरान उन्होंने अयोध्या राम मंदिर का भी जिक्र किया।पीएम ने कहा कि 500 साल के लंबे इंतजार के बाद रामलला तंबू की जगह भव्य मंदिर में विराजमान हैं।

'मोदी की गारंटी का पूर्वोत्तर खुद गवाह है'

लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है।मोदी की गारंटी का पूर्वोत्तर खुद गवाह है।पीएम ने आगे कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब है ‘गारंटी के पूरे होने की गारंटी’।बीजेपी ने त्रिपुरा के विकास के लिए HIRA मॉडल – हाईवे, इंटरनेटवे, रेलवे और एयरवेज पर काम किया है।त्रिपुरा में 4 लेन हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है।अब पूरे त्रिपुरा में 5G इंटरनेट उपलब्ध है।एक समय त्रिपुरा में इंटरनेट कनेक्टिविटी का अभाव था।

'मोदी की गारंटी का पूर्वोत्तर खुद गवाह है'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज त्रिपुरा के लिए बीजेपी का मतलब विकास की राजनीति है।त्रिपुरा में जब सीपीएम और कांग्रेस प्रमुख पार्टियां थी तब भ्रष्टाचार फल-फूल रहा था।त्रिपुरा को वामपंथी पार्टियों ने भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया।कांग्रेस ने जिस पूर्वोत्तर को सिर्फ समस्याएं दीं थीं।BJP ने उस पूर्वोत्तर को संभावनाओं का स्रोत बना दिया है।

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।