आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष 'विजयानंद उपाध्याय' पर FIR

गोरखपुर में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिल्ली विजयानंद उपाध्याय पर जालसाजी और धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष 'विजयानंद उपाध्याय' पर FIR

केटी न्यूज़/दिल्ली

गोरखपुर में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिल्ली विजयानंद उपाध्याय पर जालसाजी और धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।'AAP' के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष पर गोरखपुर में FIR फर्जी दस्तावेज के जरिए परिवार संग ​मिलकर दूसरे की जमीन बेच दी। यह केस उनके ममेरे भाई ने ही दर्ज कराया है। ममेरे भाई का आरोप है कि विजयानंद उपाध्याय ने अपने परिवार के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर उनकी जमीन दूसरे को बेच दी। 

गीडा इलाके के जंगल सरया के रहने वाले भानु प्रताप ने गीडा पुलिस को तहरीर देकर बताया है।उनकी ननिहाल गीडा इलाके के जगदीशपुर में है।उनके नाना रामेसर की दो बेटियां द्रोपदी और रमापति थीं।नाना की मौत के बाद उनके चल अचल संपत्ति की हकदार उनकी मां द्रोपदी देवी और मौसी रमापति देवी हुई।उनके चचेरे मामा रामप्रकाश उपाध्याय और रामकृष्ण उपाध्याय ने कूट रचित फर्जी दस्तावेज तैयार कर कुछ अन्य लोगो की मदद से जगदीशपुर में स्थित जमीन का बैनामा दूसरे को कर दिया।

जानकारी होने पर अपशब्द का प्रयोग करते हुए पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी मिलने लगी है।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने विजयानंद उपाध्याय समेत 6 लोगों पर धोखाधड़ी और जालसाजी समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। भानु प्रताप की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रामप्रकाश उपाध्याय, रामकृष्ण उपाध्याय, विजयानंद उपाध्याय, कृष्ण कुमार उपाध्याय, नरेंद्र देव उपाध्याय और रविंद्र नाथ उपाध्याय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।विजयानंद उपाध्याय सहजनवा विधानसभा से साल 2022 में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।