Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों का परामर्श कार्यक्रम, समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर

शासन की मंशा के अनुरूप दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बीआरसी बड़राव में अभिभावकों का दूसरा परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों का परामर्श कार्यक्रम, समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर

केटी न्यूज़/मऊ

मऊ: शासन की मंशा के अनुरूप दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बीआरसी बड़राव में अभिभावकों का दूसरा परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस एक दिवसीय कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे दिव्यांग छात्रों के अभिभावकों को पुनर्वास और स्वास्थ्य शिक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में 50 अभिभावकों ने भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी बलिराम ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों में कई प्रतिभाएं छिपी हैं, जिन्हें निखारने के लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने अभिभावकों को अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करने और सरकार की सुविधाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया।

विशेष शिक्षक राजकिशोर यादव ने एलिम्को कैंप, स्टाइपेंड, एस्कॉर्ट अलाउंस और रिसोर्स सेंटर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में स्पेशल एजुकेटर राजेश कुमार वर्मा, जयप्रकाश सिंह और अजय बहादुर ने भी विभागीय योजनाओं और दिव्यांग बच्चों को समाज में शामिल करने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।