Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक से लौटे भारतीय खिलाड़ियों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में अपने आवास पर पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा लेने वाले एथलीट्स से मुलाकात की।

पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक से लौटे भारतीय खिलाड़ियों से की मुलाकात
PM Modi

केटी न्यूज़/दिल्ली

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की तरफ से 117 एथलीटों ने हिस्सा लिया था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में अपने आवास पर पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा लेने वाले एथलीट्स से मुलाकात की। पेरिस ओलंपिक से लौटे भारतीय एथलीटों और पदक विजेताओं से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान एथलीटों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। 

पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक से लौटे भारतीय खिलाड़ियों से की मुलाकात

पेरिस ओलंपिक में 16 खेलों में कुल 117 भारतीय एथलीटों ने भाग लिया।जिनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, घुड़सवारी, गोल्फ, हॉकी, जूडो, नौकायन, निशानेबाजी, तैराकी, कुश्ती, टेबल टेनिस और टेनिस शामिल हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले हॉकी टीम से मुलाकात की थी। इस दौरान भारतीय हॉकी टीम के महान गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टीम की जर्सी गिफ्ट में दी थी। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने हर खिलाड़ी का मेडल देखा। वहीं, ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर ने प्रधानमंत्री मोदी को अपनी पिस्टल दिखाई।

पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक से लौटे भारतीय खिलाड़ियों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने अमन सहरावत और स्वप्निल कुसाले से भी मुलाकात की और उन्हें  शाबासी भी दी। पीएम  ने लक्ष्य सेन से भी काफी देर तक बात की। लक्ष्य ब्रॉन्ज मेडल में बढ़त बनाने के बाद हार गए थे। इस बार भारत ने कुल 6 पदक अपने नाम किए हैं, जिसमे 1 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज है। हालांकि ऐतिहासिक प्रदर्शन की उम्मीदें बहुत थीं, लेकिन कई मौकों पर भारतीय खिलाड़ियों का भाग्य ने साथ नहीं दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।