Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

जोकही नवविवाहिता हत्याकांड: भाई के बयान पर एफआईआर दर्ज, पति गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोकही गांव में सोमवार को हुए नवविवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में उसके भाई के बयान पर मुफस्सिल थाने में दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति उपेन्द्र राजभर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

जोकही नवविवाहिता हत्याकांड: भाई के बयान पर एफआईआर दर्ज, पति गिरफ्तार

-- सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में हो गई थी नवविवाहिता की मौत, फरार हो गए थे ससुराल वाले

केटी न्यूज/चौसा

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोकही गांव में सोमवार को हुए नवविवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में उसके भाई के बयान पर मुफस्सिल थाने में दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति उपेन्द्र राजभर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

जोकही नवविवाहिता हत्याकांड: भाई के बयान पर एफआईआर दर्ज, पति गिरफ्तार

-- तीन माह के बच्चे की मां, एक साल भी नहीं टिका विवाह

मृतका के बड़े भाई रिशु राज के अनुसार, कबूतरी देवी की शादी अप्रैल 2024 में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उपेंद्र राजभर से हुई थी। शादी के समय परिवार ने अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार करीब डेढ़ लाख रुपये दहेज में दिए थे, लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद ससुराल पक्ष, विशेषकर पति, बाइक की मांग को लेकर कबूतरी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। इस बीच कबूतरी एक बच्चे की मां बनी, लेकिन मातृत्व भी उसकी जिंदगी नहीं बचा सका।

जोकही नवविवाहिता हत्याकांड: भाई के बयान पर एफआईआर दर्ज, पति गिरफ्तार

-- सुबह फोन पर बातचीत, शाम को मौत की खबर

घटना के दिन 12 जनवरी की सुबह कबूतरी देवी ने मायके फोन कर अपनी कुशलता बताई थी। परिजन सामान्य बातचीत से निश्चिंत हो गए थे। लेकिन शाम ढलते-ढलते ससुराल से फोन आया कि उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई है। जब मायकेवाले जोकही गांव पहुंचे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कबूतरी देवी घर के आंगन में मृत अवस्था में पड़ी थी और ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार थे।

जोकही नवविवाहिता हत्याकांड: भाई के बयान पर एफआईआर दर्ज, पति गिरफ्तार

-- गला दबाकर हत्या का आरोप

मायके पक्ष का सीधा आरोप है कि बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर उपेंद्र राजभर ने कबूतरी देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के पिता भीम राजभर के आवेदन पर मुफस्सिल थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया। प्राथमिकी में दहेज के लिए लगातार प्रताड़ना और हत्या का स्पष्ट उल्लेख किया गया है।

-- ईंट-भट्ठे से गिरफ्तारी, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर छापेमारी शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की शाम आरोपी पति उपेंद्र राजभर को गांव के समीप स्थित एक ईंट-भट्ठे से गिरफ्तार कर लिया गया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

जोकही नवविवाहिता हत्याकांड: भाई के बयान पर एफआईआर दर्ज, पति गिरफ्तार

-- दहेज की आग में फिर झुलसी एक बेटी

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कानून और सामाजिक जागरूकता के बावजूद दहेज की भूख आज भी बेटियों की जिंदगी निगल रही है। तीन माह के मासूम बच्चे के सिर से मां का साया उठ जाना इस त्रासदी को और भी भयावह बना देता है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।