Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

कमिश्नर संजय को ईमेल भेजकर स्कूल में बम होने की मिली धमकी

'संजय अरोड़ा' दिल्ली पुलिस के कमिश्नर संजय को सीधे ईमेल भेजकर स्कूल में बम होने की जानकारी दी गई।

कमिश्नर संजय को ईमेल भेजकर स्कूल में बम होने की मिली धमकी
Bomb Threat

केटी न्यूज़/दिल्ली

देश की राजधानी में 1 मई को सुबह दहशत फैल गई थी।दिल्ली-NCR में 100 से ज्यादा स्कूलो को एक ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।दिल्ली में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी एक बार फिर मिली है।'संजय अरोड़ा' दिल्ली पुलिस के कमिश्नर संजय को सीधे ईमेल भेजकर स्कूल में बम होने की जानकारी दी गई।

कमिश्नर संजय को ईमेल भेजकर स्कूल में बम होने की मिली धमकी

ईमेल गुरुवार सुबह कमिश्नर की ऑफिशियल ईमेल ID पर करीब 10 बजे आया था।सिराज नामक यूजर की जीमेल ID से ईमेल भेजा गया। इसमें लिखा है कि दोपहर को 2.18 बजे नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास वाले स्कूल में बम विस्फोट होगा।हमारे अल्लाह का आदेश है। जो करना है कर लो, बम ब्लास्ट होगा।

कमिश्नर संजय को ईमेल भेजकर स्कूल में बम होने की मिली धमकी

जांच एजेंसिया धमकी के बाद हरकत में आ गई हैं।दिल्ली के कई स्कूलों में तलाशी अभियान चलाई जा रही है।ईमेल मिलते ही पुलिस विभाग हरकत में आया और नांगलोई जाकर डॉग स्कवाड और बम निरोधक दस्ते के साथ स्कूल का चप्पा-चप्पा खंगाला, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।पुलिस जांच में ईमेल और धमकी हॉक्स कॉल निकली। वहीं दोबारा धमकी भेजने के मामले में भी FIR दर्ज कर ली गई है और एक्शन लेते हुए पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं धमकी वाला ईमेल किस कंप्यूटर या लैपटॉप से भेजा गया है? इसका पता लगाने में साइबर सेल यूनिट जुटी है। एक मई को आई 150 से ज्यादा धमकी वाले ईमेल्स की जांच भी अभी चल रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।