आम आदमी पार्टी की इस विधायक के पिता पर लगा बदसलूकी का आरोप

आम आदमी पार्टी की विधायक राखी बिड़लान के पिता के खिलाफ डॉक्टर से बदसलूकी का केस दर्ज हुआ है।

आम आदमी पार्टी की इस विधायक के पिता पर लगा बदसलूकी का आरोप
Rakhi Birlan

केटी न्यूज़/दिल्ली

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी अलग अलग  कांड में घिरती जा रही है।अब ताज़ा मामला दिल्ली के मंगोलपुरी से आया है।जहां आम आदमी पार्टी की विधायक राखी बिड़लान के पिता के खिलाफ डॉक्टर से बदसलूकी का केस दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक बुधवार को राखी बिड़लान के 72 वर्षीय पिता संजय गांधी हॉस्पिटल गए थे वहां एक महिला डॉक्टर के साथ उनकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद महिला डॉक्टर ने उनके खिलाफ शिकायत दी। 

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए राखी बिड़लान के पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।राखी बिड़लान दिल्ली विधानसभा में डिप्टी स्पीकर के पद पर भी हैं। वह आम आम आदमी पार्टी से लगातार तीन बार विधायक चुनी जा चुकी हैं। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने नवंबर 2016 में आम आदमी पार्टी की विधायक राखी बिड़ला के पिता और एक स्थानीय पार्टी नेता पर एमसीडी चुनाव के लिए टिकट देने के बहाने 24 वर्षीय विवाहित महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, गोयल और भूपेंदर ने उसे दिल्ली नगर निगम  चुनाव के लिए पार्टी का टिकट देने का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 3 में गोयल से मिली और उन्होंने नंबरों का आदान-प्रदान किया। वे लगभग 4-5 महीने तक संपर्क में रहे और उन्हें एमसीडी चुनावों के लिए पार्टी टिकट देने का वादा किया गया।पुलिस ने आप नेता राम प्रताप गोयल और दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़ला के पिता भूपेंदर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 डी और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया।