Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

मुख्यमंत्री नायब सैनी का अग्निवीर को लेकर बड़ा ऐलान

अग्निवीर को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बड़ा के ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी का अग्निवीर को लेकर बड़ा ऐलान
Nayab Saini's

केटी न्यूज़/हरियाणा

अग्निवीर को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बड़ा के ऐलान किया है।हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री ने कहा अग्निवीरों को पुलिस भर्ती और माइनिंग गार्ड की भर्ती में 10 फीसदी का आरक्षण दिया जाएगा।वहीं, अपना बिजनेस करने के लिए बिना ब्याज के लोन भी दिया जाएगा।इसके साथ ही राज्य की ग्रुप C और D भर्ती में भी उम्र सीमा में भी छूट दी जाएगी।इस ऐलान से माना जा रहा कि राज्य के नौजवान अग्निवीर भर्ती को लेकर उत्साहित होंगे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी का अग्निवीर को लेकर बड़ा ऐलान

हरियाणा सरकार ने ऐलान किया है कि अग्निवीर जवानों को पुलिस भर्ती और माइनिंग गार्ड की भर्ती में 10 फीसदी का रिजर्वेशन दिया जाएगा। साथ ही राज्य की ग्रुप B और C भर्ती में 3 साल की आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा ग्रुप C भर्ती में 5 फीसदी और ग्रुप बी में 1% आरक्षण दिया जाएगा।। वहीं, अगर कोई अग्निवीर जवान अपना बिजनेस करना चाहे तो उसे अपना काम शुरू करने पर 5 लाख तक का बिना ब्याज कर्ज दिया जाएगा। साथ ही कंपनियों के लिए भी कहा कि अगर कोई इंडस्ट्रियल यूनिट अग्निवीर को 30,000 रुपये प्रति माह से अधिक सैलरी देती है, तो हमारी सरकार उस कंपनी को 60,000 रुपये प्रति वर्ष की सब्सिडी देगी।

मुख्यमंत्री नायब सैनी का अग्निवीर को लेकर बड़ा ऐलान

हरियाणा सरकार का ये ऐलान ऐसे वक्त में आया है जब अग्निवीर योजना का मुद्दा संसद में उठा था। लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की अग्निवीर योजना का हवाला देते हुए कहा था कि मैं अग्निवीर परिवार से मिला हूं अग्निवीर जवान को केंद्र सरकार शहीद का दर्जा नहीं देती। अग्निवीर जवान यूज एंड थ्रो मजदूर हैं। इस योजना को लेकर युवकों के मन में डर व्याप्त है। इस पर राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के अग्निवीर भर्ती योजना के दावों को सिरे से नकारा था। उन्होंने कहा था कि ये योजना 158 संगठनों से राय लेने के बाद शुरू किया गया। साथ ही कहा था ये योजना कई देशों में चल रही है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी का अग्निवीर को लेकर बड़ा ऐलान

क्या है अग्निवीर योजना?

केंद्र सरकार ने जून 2022 में अग्निपथ स्कीम लांच किया, इसके तहत युवाओं को कुछ साल के लिए युवाओं को डिफेंस से जोड़ा जाता है। आर्मी, एयरफोर्स और नेवी तीनों में आई इस योजना के तहत भर्ती जवानों को अग्निवीर नाम दिया गया। इसमें कुल 4 साल के लिए युवकों को भर्ती किया जाता है, इसके अलावा, जवानों को 4 और सालों के लिए एक्सटेंशन दिया जा सकता है। इसमें यह भी है कि सर्विस पूरी होने पर 25 फीसदी अग्निवीरों नियमित सेना में भर्ती किया जाएगा, जबकि बाकी 75 फीसदी अग्निवीरों को एक बड़ी राशि के साथ स्किल सर्टीफिकेट दिया जाएगा जिससे वह अपने क्षमतानुसार काम ढूंढ सकें।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।