Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

संजय झा जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए

संजय झा जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसकी मुहर जेडीयू की कार्यकाारिणी की मीटिंग में लगी।

संजय झा जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए
Sanjay jha

केटी न्यूज़/नई दिल्ली

संजय झा जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसकी मुहर जेडीयू की कार्यकाारिणी की मीटिंग में लगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के सीनियर नेता संजय झा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि संजय झा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के लिए सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है। इससे पहले संजय झा पार्टी के महासचिव थे। उनका प्रमोशन किया गया है। वह राज्यसभा सांसद भी हैं।

संजय झा जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए

पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सामने घोषणा की है कि अब वह हमेशा एनडीए गठबंधन का हिस्सा रहेंगे। दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, केसी त्यागी समेत कई सीनियर नेता भी मौजूद रहे।

संजय झा जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए

जेडीयू की कार्यकारिणी मीटिंग में बिहार को विशेष राज्य देने का प्रस्ताव रखा गया। जेडीयू ने केंद्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की है। पार्टी अपनी पुरानी मांग पर कायम है। जेडीयू केंद्र की सरकार में साझीदार है। पार्टी के दो सांसद केंद्र में मंत्री हैं।जेडीयू ने नीट पेपर लीक मामले के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने और परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए संसद में कठोर कानून पारित करने की मांग की। 

  

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।