पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत 54 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल समाप्त,जाने कौन है लिस्ट में शामिल

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत 54 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल समाप्त,जाने कौन है लिस्ट में शामिल
Former PM Manmohan Singh

केटी न्यूज़/दिल्ली

संसद के उच्च सदन राज्यसभा से कई सदस्य सेवानिवृत्त होने वाले हैं, जिनमें से कुछ दोबारा इस सदन में नहीं लौटेंगे।कल 49 राज्यसभा के सदस्य सेवानिवृत्त हुए हैं। राज्यसभा से 3 अप्रैल को रिटायर होने वाले  सांसदों में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी शामिल हैं।

मनमोहन सिंह को अर्थव्यवस्था में कई सुधारों की शुरुआत करने के लिए जाना जाता है।वह 1991 में पहली बार राज्यसभा के सदस्य बने थे।1991 से 1996 तक वह नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री और 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री भी रहे थे।

सात केंद्रीय मंत्री जो राज्यसभा से कल सेवानिवृत्त हो गए 

शिक्षा मंत्री- धर्मेंद्र प्रधान

स्वास्थ्य मंत्री- मनसुख मंडाविया

पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री-पुरषोत्तम रूपाला

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री -राजीव चंद्रशेखर

विदेश राज्य मंत्री- वी मुरलीधरन

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री -नारायण राणे

सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री- एल. मुरुगन 

पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कार्यकाल आज बुधवार को समाप्त हो जाएगा। खास बात है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुरुगन को छोड़कर बाकी सभी केंद्रीय मंत्री लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। 

उच्च सदन से सेवानिवृत्त होने वालों में समाजवादी पार्टी की जया बच्चन भी शामिल हैं, जिन्हें उनकी पार्टी ने एक और कार्यकाल के लिए राज्यसभा के लिए फिर से नामित किया है। कांग्रेस पार्टी के अभिषेक सिंघवी, जिनका राज्यसभा में कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है, उच्च सदन में नहीं होंगे क्योंकि वह हिमाचल प्रदेश से अपना चुनाव हार गए हैं।