Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

सुप्रसिद्ध तबलावादक उस्‍ताद जाकिर हुसैन की हालत गंभीर ,आईसीयू में हैं भर्ती

सुप्रसिद्ध तबलावादक उस्‍ताद जाकिर हुसैन की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके परिवार के एक सदस्‍य ने एक्‍स पोस्‍ट के जरिए यह जानकारी दी है और लोगों से उनके लिए प्रार्थना करने के लिए कहा है।

सुप्रसिद्ध तबलावादक उस्‍ताद जाकिर हुसैन की हालत गंभीर ,आईसीयू में हैं भर्ती
Ustad Zakir Hussain

केटी न्यूज़/नई दिल्‍ली

सुप्रसिद्ध तबलावादक उस्‍ताद जाकिर हुसैन की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके परिवार के एक सदस्‍य  ने एक्‍स पोस्‍ट के जरिए यह जानकारी दी है और लोगों से उनके लिए प्रार्थना करने के लिए कहा है।अपने तबले की थाप से एक पूरे युग को प्रभावित करने वाले जाकिर हुसैन पिछले कुछ वक्‍त से बीमार हैं। उन्‍हें हृदय संबंधी समस्याओं के बाद अमेरिका के शहर सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

सुप्रसिद्ध तबलावादक उस्‍ताद जाकिर हुसैन की हालत गंभीर ,आईसीयू में हैं भर्ती

उस्‍ताद जाकिर हुसैन के परिवार के सदस्‍य अमीर ओलिया ने कहा कि हम उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं। उनकी हालत गंभीर है और हम दुनिया भर में उनके सभी प्रशंसकों से उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने की अपील करते हैं।हुसैन की प्रबंधक निर्मला बचानी ने बताया कि अमेरिका में रह रहे 73 वर्षीय संगीतकार रक्तचाप की समस्या से ग्रस्‍त हैं।

सुप्रसिद्ध तबलावादक उस्‍ताद जाकिर हुसैन की हालत गंभीर ,आईसीयू में हैं भर्ती

भारत के सबसे प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकारों में से एक हुसैन को 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।हुसैन ने अपने करियर में पांच ग्रैमी पुरस्कार प्राप्त किए हैं, जिनमें से तीन इस साल की शुरुआत में 66वें ग्रैमी पुरस्कार में मिले थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।