Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

भोजपुर के गीधा थाना पुलिस ने लूट और रंगदारी के मामलों में चार अपराधियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया

आरा। भोजपुर के गीधा थाने की पुलिस ने लूट और रंगदारी के मामलों में वांछित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार रात गीधा गांव में आपराधिक वारदात की योजना बनाते समय उन्हें गिरफ्तार किया गया।

भोजपुर के गीधा थाना पुलिस ने लूट और रंगदारी के मामलों में चार अपराधियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया

केटी न्यूज़/आरा

आरा। भोजपुर के गीधा थाने की पुलिस ने लूट और रंगदारी के मामलों में वांछित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार रात गीधा गांव में आपराधिक वारदात की योजना बनाते समय उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में उजाला कुमार उर्फ करण पासवान, मेहीलाल पासवान, विशाल पासवान, और दारा कुमार सिंह शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि इन अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, एक पिस्टल, दो गोलियां, एक चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। ये सभी आरोपी चोरी की बाइक का उपयोग कर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते थे। हाल ही में, इनकी तलाश एक अखबार की गाड़ी के चालक से मोबाइल और रुपये लूटने के मामले में की जा रही थी।

इनमें से तीन अपराधियों के खिलाफ पहले से ही मामले दर्ज हैं। विशाल कुमार के खिलाफ पहले से ही रंगदारी और शराब से जुड़े चार मामले दर्ज हैं, जबकि उजाला और मेहीलाल के खिलाफ बड़हरा और कोईलवर थानों में एक-एक मामला दर्ज है। एसपी राज ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सोमवार रात उन्हें सूचना मिली थी कि गीधा गांव में उजाला कुमार के नए घर में कुछ संदिग्ध लोग इकट्ठा हैं, जो अवैध हथियारों के साथ बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। इसके बाद, सदर एसडीपीओ रंजीत सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उजाला के घर की घेराबंदी की और तलाशी ली, जिसमें चारों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान पता चला कि उन्होंने हाल ही में नगर बाजार के पास हथियार के बल पर अखबार के चालक से लूट की थी। चारों ने अपनी गलतियाँ स्वीकार की है, जिससे एक बड़ी घटना टल गई। इन सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस सफल छापेमारी में एएसआई सुबोध पासवान और अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।