Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
Keshav Times

राधारानी पर विवादित बयान के बाद से पंडित प्रदीप मिश्रा ने मांगी माफ़ी

पंडित प्रदीप मिश्रा ने बरसाने के श्रीजी मंदिर पहुंचकर माफी मांग ली है।

राधारानी पर विवादित बयान के बाद से पंडित प्रदीप मिश्रा ने मांगी माफ़ी
Pandit Pradeep Mishra

केटी न्यूज़/मथुरा

राधारानी पर बयान के बाद से पंडित प्रदीप मिश्रा सुर्खियों में बने हुए हैं।मथुरा में संतों की महापंचायत में कथावाचक प्रदीप मिश्रा को अल्टीमेटम दिया गया था,कहा गया था कि वह बरसाने जाकर नाक रगड़कर माफी मांगे। उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही थीं। इसी मामले में अब  पंडित प्रदीप मिश्रा ने बरसाने के श्रीजी मंदिर पहुंचकर माफी मांग ली है।

राधारानी पर विवादित बयान के बाद से पंडित प्रदीप मिश्रा ने मांगी माफ़ी

कई दिनों से राधारानी के खिलाफ बयान देकर पंडित प्रदीप मिश्रा विवादों में चल रहे थे।इसके बाद संतों ने मामले में कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा था कि प्रदीप मिश्रा नाक रगड़कर माफी मांगें। उन्हें अल्टीमेटम दिया गया था।इसके बाद शनिवार को ब्रज के साधु संतों का प्रतिनिधिमंडल मथुरा एसएसपी से मिला था।1 घंटे की वार्ता के बाद प्रतिनिधिमंडल को एफआईआर दर्ज करने की सहमति देकर वासप भेजा गया था।इसके बाद पंडित प्रदीप मिश्रा ने बरसाना पहुंचकर राधारानी के मंदिर में माफी मांगी। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा 1 दोपहर बरसाना पहुंचे। उन्होंने राधा रानी मंदिर में नाक रगड़कर माफी मांगी। दंडवत प्रणाम किया।

राधारानी पर विवादित बयान के बाद से पंडित प्रदीप मिश्रा ने मांगी माफ़ी

पंडित प्रदीप मिश्रा ने हाथ जोड़कर सभी से निवेदन किया कि सभी ब्रजवासियों को बधाई। आपके प्रेम की वजह से मैं यहां आया हूं।लाड़ली जी ने खुद मुझे यहां बुलाया है। मेरी वाणी से किसी को ठेस पहुंची है, तो माफी मांगता हूं। ब्रजवासियों के चरणों में मैं दंडवत प्रणाम कर माफी मांगता हूं।लाडली जी और बरसाना सरकार से भी क्षमा चाहता हूं। पंडित प्रदीप मिश्रा ने हाथ जोड़कर सभी से निवेदन किया कि किसी के लिए कोई अपशब्द न कहें।राधे-राधे कहें, महादेव कहें।मैं सभी संत-महंत, धर्माचार्य और आचार्य से माफी मांगता हूं।इसके बाद मंदिर से बाहर निकलकर ब्रजवासियों को हाथ जोड़कर अभिवादन किया।इस दौरान श्रीजी मंदिर के पास प्रदीप मिश्रा की सुरक्षा के लिये बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।