अयोध्या लिख कर क्यों इस शख्स ने लगाई 'अयोध्या' में आग

अयोध्या में BJP के हार जाने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग अयोध्यावासियों को गाली दे रहे हैं।

अयोध्या लिख कर क्यों इस शख्स ने लगाई 'अयोध्या' में आग
Ayodhya

केटी न्यूज़/अयोध्या

अयोध्या में BJP के हार जाने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग अयोध्यावासियों को गाली दे रहे हैं।जहां एक तरफ यूपी में भाजपा को मिली कम सीटें हैरान करने वाली थी तो वहीं, लोगों को सबसे ज्यादा हैरानी तब हुई जब भाजपा यूपी की फैजाबाद सीट भी हार गई। जिसके अंतर्गत अयोध्या नगरी आती है। भाजपा के शासनकाल में बने राम मंदिर और अयोध्या में विकास कार्यों के बावजूद भी अयोध्या की जनता ने BJP का साथ नहीं दिया।इस बार लोकसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले रहे।   वहीं एक शख्स ने तो सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर कर दिया कि उसके पीछे पुलिस पड़ गई। 

वायरल वीडियो में शख्स ने अयोध्या के लोगों पर अपना गुस्सा दिखाने के लिए भाजपा का पट्टा गले में डाल ‘अयोध्या’ लिख उसमें आग लगा दी। शख्स ने जमीन पर किसी ज्वलनशील पदार्थ से अयोध्या लिखा है और इसके बाद वह एक मसाल से उस लिखे हुए अयोध्या में आग लगा देता है। आग लगने के बाद ऊंची-ऊंची लपटें उठती हुई दिखाई दे रही हैं।वायरल हो रहे इस वीडियो पर लिखा है - अयोध्या प्रभु श्री राम का लाज तो रख लेते।@Manishkumarttp नाम के यूजर ने पोस्ट किया है और साथ में यूपी पुलिस और अयोध्या पुलिस को टैग भी किया है।

यूजर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है,अयोध्या हारने का दर्द बहुत गहरा है भक्त मंडली में। एक राजनीतिक पार्टी का पट्टा डालकर प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या का नाम लिखकर आग लगा रहे हैं। इनकी पहचान करके तुरंत गिरफ्तार करें।वीडियो के वायरल होते ही लोग इस शख्स की हरकत देख यूपी पुलिस को टैग कर उस पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। यूजर के इस पोस्ट पर अयोध्या पुलिस ने प्रतिक्रिया देते हुए साइबर थाने को जांच और कार्यवाई का निर्देश दिया है।