Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण
Keshav Times

बिभव कुमार की दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के घर से की गिरफ्तारी

आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मुख्य आरोपी की आज गिरफ्तारी हो गई है।

बिभव कुमार की दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के घर से की गिरफ्तारी
Bibhv kumar

केटी न्यूज़/दिल्ली

आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मुख्य आरोपी की आज गिरफ्तारी हो गई है।सीएम के घर से मारपीट के आरोपी अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।दोपहर 12:40 बजे पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए सिविल लाइंस थाने ले आई। पूछताछ के बाद बिभव को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया जाएगा।स्वाति मालीवाल की रिपोर्ट आने के कुछ घंटे बाद ही दिल्ली पुलिस CM हाउस पहुंची और बिभव कुमार को अरेस्ट कर लिया।

बिभव कुमार की दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के घर से की गिरफ्तारी

स्वाति से मारपीट की घटना 13 मई की है।स्वाति अरविंद केजरीवाल से मिलने सुबह करीब 9 बजे CM हाउस पहुंची थीं।स्वाति मालीवाल ने बिभव कुमार पर मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगाया।जिस से उनके कपड़े भी फट गए थे।16 मई को दिल्ली पुलिस में उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाई।FIR में यह भी लिखा है कि विभव ने उनके सीने और पेट पर लात मारी, उनका सिर टेबल पर पटक दिया। स्वाति मालीवाल ने 17 मई को तीस हजारी कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया है।एफआईआर दर्ज करवाने के अगले दिन 17 मई को 12 बजे रात दिल्ली के एम्स में स्वाति का मेडिकल करवाया गया।मेडिकल की रिपोर्ट शनिवार को आ गयी।रिपोर्ट में बताया गया है कि मालीवाल की आंख और पैर में चोट के निशान है।

बिभव कुमार की दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के घर से की गिरफ्तारी

वहीं मारपीट के आरोपी अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार ने मालीवाल के खिलाफ 17 मई को FIR दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत में कहा कि स्वाति मालीवाल जबरदस्ती CM आवास में दाखिल हुईं और रोके जाने पर हंगामा खड़ा किया और स्टाफ को गाली दी।

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।