Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

इन चार हस्तियों के नाम हुआ देश का सर्वोच्च सम्मान

आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों को सम्मानित किया गया।

इन चार हस्तियों के नाम हुआ देश का सर्वोच्च सम्मान
highest honor

केटी न्यूज़/दिल्ली

आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों को सम्मानित किया गया।पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन तथा बिहार के 2 बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ प्रदान किया।राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने समारोह में पुरुस्कार से सम्मानित किया।

इन चार हस्तियों के नाम हुआ देश का सर्वोच्च सम्मान

पीवी नरसिम्हा राव , एमएस स्वामीनाथन और  कर्पूरी ठाकुर को दिए गए पुरस्कार उनके परिवार के सदस्यों ने लिए।पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के लिए राष्ट्रपति से यह सम्मान उनके पुत्र पी वी प्रभाकर राव ने स्वीकार किया।चौधरी चरण सिंह के लिए उनके पोते और राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने राष्ट्रपति से यह सम्मान स्वीकार किया।स्वामीनाथन की ओर से उनकी बेटी नित्या राव ने पुस्कार ग्रहण किया।कर्पूरी ठाकुर की तरफ से उनके बेटे रामनाथ ठाकुर ने राष्ट्रपति मुर्मू से यह पुरस्कार लिया।

इन चार हस्तियों के नाम हुआ देश का सर्वोच्च सम्मान

वहीं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवणी आडवाणी को यह सम्मान रविवार को उनके आवास पर दिया जाएगा।इस सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़,भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।सरकार ने इस साल पीवी नरसिम्हा राव , एमएस स्वामीनाथन और  कर्पूरी ठाकुर के अलावा भाजपा  के दिग्गज नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न पुरस्कार देने की घोषणा की थी। 

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।