Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

राहुल,पीएम मोदी और सीएम अरविंद जैसे बड़े दिग्गज नेता आज साधेंगे दिल्ली की जनता

आज शनिवार को दिल्ली में पीएम मोदी, सीएम अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली और जनसभा होने वाली हैं।

राहुल,पीएम मोदी और सीएम अरविंद जैसे बड़े दिग्गज नेता आज साधेंगे दिल्ली की जनता
Delhi raily

केटी न्यूज़/दिल्ली

आज  शनिवार को दिल्ली में पीएम मोदी, सीएम अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली और जनसभा होने वाली हैं।इन रैली और जनसभाओं के बाद सियासत गर्मा जायेगी।लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के यमुना खादर ग्राउंड में आज जनसभा को संबोधित करेंगे।चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के अशोक विहार के रामलीला मैदान में राहुल गांधी की पब्लिक मीटिंग रखी गई है।वहीं शनिवार को अरविंद केजरीवाल एक ही दिन में पांच जनसभाएं करने वाले हैं। उनकी पहली जनसभा दोपहर दो बजे नजफगढ़ में, दूसरी मोहन गार्डन, तीसरी चाणक्य प्लेस, चौथी हरि नगर घंटा घर और पांचवीं शाम 6 बजे मादीपुर में होगी।राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीटों के लिए छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा।

राहुल,पीएम मोदी और सीएम अरविंद जैसे बड़े दिग्गज नेता आज साधेंगे दिल्ली की जनता

दिल्ली की इस भीषण गर्मी में आयोजनों को सफल बनाने के लिए स्थानीय नेता जुटे हुए हैं। कल अमेठी में रहने के बाद राहुल गांधी ने आज दिल्ली का रुख किया।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तर पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार स्थित रामलीला मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो ही रैलियां हैं और इन दो रैलियों में ही दिल्ली के सातों सीटें कवर की जाएंगी। 18 मई को यमुना खादर ग्राउंड में होने वाली रैली में तीन और 22 मई को द्वारका में होने वाली रैली में चार लोकसभा क्षेत्र कवर किए जाएंगे।वहीं शनिवार को अरविंद केजरीवाल एक ही दिन में पांच-पांच जनसभाएं करने वाले हैं।शनिवार को दिल्ली में सभी पार्टियों के स्टार प्रचारकों का मेगा रोड शो होगा।

 

 

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।