कांग्रेस कर्नाटक में वसूली गैंग चला रही है-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 29 अप्रैल को कर्नाटक के बागलकोट पहुंचे।

कांग्रेस कर्नाटक में वसूली गैंग चला रही है-पीएम मोदी
PM Modi Raily

केटी न्यूज़/दिल्ली

लोकसभा चुनाव 2024 का रुझान तीसरे चरण की और बढ़ चुका है।तीसरे चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज हो चुका है।इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 29 अप्रैल को कर्नाटक के बागलकोट पहुंचे।उन्होंने यहां एक जनसभा को संबोधित किया।इसी सभा में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक में वसूली गैंग चला रही है।पानी के लिए टैंकर माफिया वसूली कर रहे हैं और इसका भी कमीशन कांग्रेस के लोगों तक पहुंच रहा है।

पीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस इतने से संतुष्ट नहीं है।कांग्रेस 2G स्कैम जैसे लाखों करोड़ का घोटाला करने का सपना देख रही है।कर्नाटक वाले को लूटने वाले को 7 मई को सजा मिलनी चाहिए या नहीं..?इनके भ्रष्टाचार का हिसाब करना चाहिए या नहीं..?2024 का चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा।इन चुनावों का लक्ष्य एक विकसित भारत,एक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना और देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में बदलना है।पीएम मोदी ने आगे कहा कि यह आपका वोट ही है जो यह सब साकार करने में मदद कर सकता है