Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

'सन ऑफ़ बिहार' ने जॉइन की BJP

बिहार के फेमस यूट्यूब मनीष कश्यप बीजेपी पार्टी में शामिल हो गए।

'सन ऑफ़ बिहार' ने जॉइन की BJP
Manish Kashyap

केटी न्यूज़/दिल्ली

बिहार के फेमस यूट्यूब मनीष कश्यप बीजेपी पार्टी में शामिल हो गए।बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने मनीष कश्यप को पार्टी में शामिल कराया है।मनोज तिवारी मनीष को मां के साथ बिहार से दिल्ली लेकर आए और आज उन्हें बीजेपी की सदस्यता भी दिलाई।भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के बाद मनीष ने कहा मुझे मेरी मां यहां लेकर आई है।उन्होंने बताया भाजपा सांसद मनोज तिवारी उन्हें दिल्ली लेकर आए हैं।मनीष ने कहा कि इन लोगों की वजह से ही मैं जेल से बाहर निकल पाया हूं और मेरे जीवन के बुरे दिन खत्म हो गए।

'सन ऑफ़ बिहार' ने जॉइन की BJP

'सन ऑफ़ बिहार' के नाम से मशहूर यूट्यूबर ने कहा की बिहार को मजबूत करने के लिए मैं भाजपा ज्वाइन की है। बिहार में जो लालू परिवार ने लूट कर बर्बाद किया है,खसोट लिया है पूरे बिहार को, इसलिए मैंने बीजेपी ज्वाइन की है।बीजेपी के साथ मिलकर में बिहार को मजबूत करूंगा।

'सन ऑफ़ बिहार' ने जॉइन की BJP

दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों के साथ मारपीट का एक वीडियो मनीष कश्यप ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल से शेयर किया था, जो काफी वायरल हुआ था। यह वीडियो बनाकर वो कानून के जाल में बुरी तरह फंस गए।वीडियो वायरल होने के बाद तमिलनाडु पुलिस ने इसे भ्रामक बताया था। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की थी। इसी मामले को लेकर मनीष कश्यप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।मनीष को करीब 9 महीने जेल में बिताने पड़े थे। इसके अलावा मनीष की पहचान एक सक्सेसफुल यूट्यूबर की है उनके यूट्यूब पर करीब 8.75 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं वह बिहार से जुड़े कई सामाजिक मुद्दों पर सालों से वीडियो बनाते रहे हैं।

'सन ऑफ़ बिहार' ने जॉइन की BJP

बीजेपी में शामिल होने से पहले मनीष कश्यप ने पश्चिमी चंपारण सीट पर चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया था। वह निर्दलीय चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उससे पहले उन्होंने बड़ा कदम उठाते हुए बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है।इससे पहले वो साल 2020 में वो बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट से भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके थे।इसमें उनकी हार हुई थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।